Entertainment

बेटी को किलर बनाने निकले बॉबी देओल…आलिया भट्ट का एक्शन अवतार फैंस को भाया

'अल्फा' का टीजर रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर छाया, आलिया निभा रहीं हैं प्रशिक्षित एजेंट का किरदार, 3 जुलाई को सिनेमाघरों में आएगी फिल्म

एंटरटेनमेंट डेस्क, 11 जून 2026:

यशराज फिल्म्स की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘अल्फा’ का टीजर रिलीज हो गया है। सोशल मीडिया पर खूब चर्चा बटोर रहे टीजर में बॉबी देओल आलिया भट्ट के पिता के रूप में दिखते हैं। वो आलिया को उसके 18वें जन्मदिन के मौके पर एक मर्डर मिशन का एसाइनमेंट देते नजर आ रहे हैं। यही सीन फैंस को खूब भा रहा हैं।

करीब 1 मिनट 55 सेकेंड के टीजर में एक ऐसी कहानी की झलक दिखाई गई है जो अब तक यशराज फिल्म्स के ‘स्पाई यूनिवर्स’ में अब तक नहीं देखी गई है। यह पहली बार है जब किसी स्पाई फिल्म की कमान पूरी तरह महिला किरदारों के हाथ में है।

फिल्म में बॉबी देओल अपनी बेटी सीता यानी आलिया भट्ट को एक खास मिशन के लिए तैयार करते नजर आयेंगे लेकिन यह कोई साधारण ट्रेनिंग नहीं है। यह है अल्फा नाम का एक ऐसा गुप्त मिशन जहां देश की अगली पीढ़ी के सबसे खतरनाक और अचूक सैनिक तैयार किए जाते हैं। एक ऐसी कहानी जो रोमांच, रहस्य और खतरों से भरी हुई है।

ये भी पढ़ें:

Alpha Movie Update Bobby Deol Introduces Alia Bhatt (1)

Advertisement

इस बार आलिया भट्ट अपने करियर का सबसे अलग किरदार निभाने जा रही हैं। फिल्म में शरवरी वाघ की एक दमदार एजेंट की भूमिका है। बॉबी देओल एक बार फिर अपने अलग अंदाज से दर्शकों को प्रभावित करने के लिए तैयार हैं। बताया जा रहा है कि फिल्म में उनका किरदार रहस्य से भरपूर है।

फिल्म को लेकर सबसे ज्यादा चर्चा शाहरुख खान के पोस्ट की हो रही है। शाहरुख ने आलिया की तारीफ करते हुए लिखा है कि ‘पहले तुम दिल तोड़ती थीं अब हड्डियां तोड़ रही हो। जाओ और सबको दिखा दो सिग्मा गर्ल’।

बताया जा रह है कि यह यशराज फिल्म्स की सबसे अलग और बोल्ड फिल्म साबित हो सकती है। फिल्म के निर्माता आदित्य चोपड़ा हैं और निर्देशन शिव रवैल ने किया है। फिल्म 3 जुलाई को हिंदी, तमिल और तेलुगु भाषाओं में दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

READ MORE

ये भी पढ़ें  लंदन में बाफ्टा अवॉर्ड्स : धर्मेंद्र को श्रद्धांजलि... मणिपुरी फिल्म बूंग ने भारत को दिलाया बड़ा सम्मान

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link