National

अचानक जेल से बाहर निकाले गए पूर्व आईपीएस अमिताभ ठाकुर…जानिए पूरा मामला

देवरिया जेल में बंद पूर्व आईपीएस को अपेंडिक्स की शिकायत, पेट मे दर्द उठने पर मेडिकल कॉलेज में चल रहा इलाज

देवरिया, 31 जनवरी 2026:

धोखाधड़ी के मामले में देवरिया जेल में बंद पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर की शनिवार सुबह अचानक तबीयत बिगड़ गई। हालत खराब होने पर जेल प्रशासन ने उन्हें महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज भेजा, जहां उन्हें वार्ड में भर्ती कराया गया है। डॉक्टरों की टीम उनकी निगरानी में इलाज कर रही है।

बताया गया कि अमिताभ ठाकुर को अपेंडिक्स से जुड़ी परेशानी हुई, जिसके चलते उन्हें तेज दर्द की शिकायत हुई थी। सुबह तबीयत बिगड़ने के बाद पहले जेल चिकित्सक ने उनकी जांच की। इसके बाद स्थिति को देखते हुए उन्हें मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।

पूर्व आईपीएस अमिताभ ठाकुर 10 दिसंबर से धोखाधड़ी के एक मामले में देवरिया जेल में बंद हैं। जिला जज की अदालत से उन्हें जमानत मिल चुकी है, लेकिन अब तक जमानतदारों के कागजात जमा नहीं हो पाए हैं, जिस वजह से वह जेल में ही बंद थे।

ये भी पढ़ें:

अमिताभ ठाकुर के अधिवक्ता प्रवीण द्विवेदी ने बताया कि सुबह अचानक उन्हें दर्द और बेचैनी महसूस हुई। जेल डॉक्टर की सलाह पर उन्हें मेडिकल कॉलेज भेजा गया, जहां अपेंडिक्स की शिकायत सामने आई है। फिलहाल उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है और डॉक्टर लगातार जांच कर रहे हैं। जेल प्रशासन और अस्पताल सूत्रों के अनुसार, जरूरत पड़ने पर आगे का इलाज भी किया जाएगा। पूरे मामले पर प्रशासन की नजर बनी हुई है।

ये भी पढ़ें  अदिति यादव पर अभद्र पोस्ट का मामला पहुंचा साइबर थाने, सपा नेताओं ने रखी कार्रवाई की मांग

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link