Ayodhya

राम मंदिर में एयरपोर्ट जैसे वेटिंग रूम… AC हॉल में श्रद्धालु कर सकेंगे दर्शन का इंतजार

गर्मी से राहत के लिए खुले दो वातानुकूलित प्रतीक्षालय, एक साथ तीन हजार श्रद्धालुओं की व्यवस्था, RO वॉटर, ओआरएस और एलईडी पर रामलला के दर्शन से इंतजार बनेगा सहज अनुभव

अयोध्या, 23 अप्रैल 2026:

राम मंदिर आने वाले श्रद्धालुओं के लिए तीर्थ यात्री सुविधा केंद्र में बनाए गए दो वातानुकूलित प्रतीक्षालय आम लोगों के लिए खोल दिए गए हैं। तेज गर्मी को देखते हुए यह कदम राहत देने वाला माना जा रहा है। अब श्रद्धालु आरामदायक माहौल में अपनी बारी का इंतजार कर सकेंगे।

इन प्रतीक्षालयों को एयरपोर्ट लाउंज की तर्ज पर तैयार किया गया है। यहां करीब तीन हजार लोगों के एक साथ बैठने की व्यवस्था है। स्टील की आरामदायक कुर्सियां, ठंडा माहौल और पंखों के साथ साफ पेयजल की सुविधा उपलब्ध है। पानी की आपूर्ति आरओ प्लांट से हो रही है, जिससे शुद्ध पानी मिल रहा है। गर्मी से बचाव के लिए ओआरएस घोल भी दिया जा रहा है।

प्रतीक्षालय के अंदर माहौल को भक्तिमय रखा गया है। मधुर भजनों के बीच बड़ी एलईडी स्क्रीन पर रामलला और राम परिवार के दर्शन कराए जा रहे हैं। इससे श्रद्धालुओं का इंतजार आसान हो रहा है। वहीं 400 फीट लंबी दीवारों पर बनी मधुबनी पेंटिंग खास आकर्षण का केंद्र है। इसमें भगवान राम के जन्म से लेकर राज्याभिषेक तक की कथा 22 पैनलों में दिखाई गई है।

ये भी पढ़ें:

सुरक्षा के लिहाज से भी पूरे परिसर को मजबूत किया गया है। उत्तर दिशा में कंट्रोल रूम बनाया गया है, जहां भूमिगत पानी के टैंक और ऑटोमैटिक पंप सिस्टम लगाए गए हैं। किसी आपात स्थिति में स्प्रिंकलर सिस्टम अपने आप सक्रिय हो जाता है। अग्निशमन विभाग के मुताबिक, पूरे परिसर में हाईटेक स्प्रिंकलर, फायर हाइड्रेंट और 24 घंटे तैनात फायर टेंडर की व्यवस्था है, जिससे किसी भी स्थिति में कार्रवाई की जा सके।

Advertisement

READ MORE 

ये भी पढ़ें  लखनऊ बनेगा संसदीय मंथन का केंद्र : देशभर के विधानसभा अध्यक्ष 19-21 जनवरी को जुटेंगे

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link