Ayodhya

तीन दिन की बारिश, तेज आंधी और गिरते पेड़… अयोध्या में मौसम ने बढ़ाईं मुश्किलें

दर्शन पूजन को आ रहे श्रद्धालुओं की संख्या भी घटी, मसौधा बाजार में कार पर गिरा विशाल बरगद, पास खड़े किशोर की जान गई, निषादराज वार्ड में नीम गिरने से गाय की मौत, बिजली के पोल-तार टूटे नहरबाग में पुराना इमली का पेड़ सड़क पर गिरा, कुछ देर थमा आवागमन, तेज हवा से खेतों में गिरी धान की फसल

अनिल निषाद

अयोध्या, 26 सितंबर 2026:

यूपी के अयोध्या में लगातार तीसरे दिन बारिश के साथ तेज हवाओं ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। शहर से ग्रामीण इलाकों तक कई जगह पेड़ गिरने की घटनाएं सामने आई हैं। कहीं बिजली के पोल और तार टूटे तो कहीं सड़क पर पेड़ गिरने से रास्ता बाधित हुआ। खराब मौसम का असर खेतों में खड़ी फसलों पर भी पड़ा है।

श्रद्धालुओं की आवाजाही भी प्रभावित

खराब मौसम के कारण रामनगरी में दर्शन-पूजन के लिए पहुंच रहे श्रद्धालुओं को भी परेशानी हो रही है। बारिश और तेज हवा के बीच आवाजाही मुश्किल हो गई है। शहर के अलग-अलग हिस्सों में पेड़ गिरने की घटनाओं ने लोगों की मुश्किलें और बढ़ा दी हैं। पूरे यूपी में मौसम का हाल खराब होने से यहां आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या भी घटी है। हालांकि दर्शन-पूजन को रामभक्तों के आने का भी सिलसिला जारी है।

ये भी पढ़ें:

मसौधा बाजार में कार पर बरगद गिरा, किशोर ने दम तोड़ा

पूराकलंदर थाना क्षेत्र के मसौधा बाजार में शनिवार को तेज आंधी के बीच विशाल बरगद का पेड़ अचानक एक कार के ऊपर गिर गया। हादसे के दौरान कार के पास मौजूद किशोर आकाश वर्मा की मौत हो गई, जबकि दूसरा किशोर घायल हो गया। घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दोनो भाई शिवदासपुर शुक्ल का पुरवा गांव के रहने वाले बताए गए हैं।

ayodhya-heavy-rain-storm-trees-fallen-masodha-market-teenager-killed (2)

कार सवार भाई बाल-बाल बचा

बताया गया कि घायल किशोर के बड़े भाई पंकज शुक्ला अपनी कार से मसौधा बाजार में सामान लेने पहुंचे थे। वह कार से उतरकर सामान खरीद रहे थे, तभी तेज हवा के बीच पेड़ कार पर जा गिरा। पेड़ गिरते ही बाजार में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने घायल किशोर को बाहर निकालकर जिला अस्पताल पहुंचाया। हादसे के समय कार सवार बाल-बाल बच गया।

निषादराज व नहरबाग क्षेत्र में भी गिरे पेड़

तेज हवाओं के बीच निषादराज वार्ड में भी नीम का पेड़ गिर गया। इसकी चपेट में आने से एक गाय की मौत हो गई। पेड़ बिजली की लाइन पर गिरने से पोल और तार टूट गए। कुछ समय तक इलाके में बिजली के तारों में करंट प्रवाहित होने की स्थिति बनी रही। सूचना पर विद्युत विभाग ने आपूर्ति बंद कराई, जिसके बाद पेड़ हटाने का काम शुरू किया गया।वहीं शहर के नहरबाग इलाके में पेट्रोल पंप के पास पुराना इमली का पेड़ भी तेज हवा के कारण सड़क पर गिर गया। इससे कुछ देर के लिए आवागमन रुक गया। राहत की बात रही कि पेड़ गिरने के समय आसपास कोई मौजूद नहीं था।

फसलों पर भी मौसम की मार

लगातार बारिश और तेज हवाओं का असर खेतों में भी दिखाई दे रहा है। कई इलाकों में धान की खड़ी फसल खेतों में गिर गई है। गन्ने की फसल को भी नुकसान पहुंचने की बात सामने आ रही है। बारिश और हवा लगातार जारी रहने से किसानों की परेशानी बढ़ गई है।

ये भी पढ़ें  ध्वजारोहण के लिए अनुष्ठानों का शुभारंभ...सरयू तट से निकाली कलश यात्रा, यज्ञशाला में गूंजे मंत्र

Anand Sharma

आनंद शर्मा 30 वर्ष से अधिक समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। ‘राष्ट्रीय सहारा’ व ‘हिंदुस्तान’ दैनिक समाचार पत्र में फील्ड रिपोर्टिंग के साथ सम्पादन का काम भी चलता रहा। जिला स्तर पर संवाददाता और ब्यूरो प्रमुख के रूप में लंबे समय तक सक्रिय रहे। इस दौरान विख्यात… More »

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link