Ayodhya

रामनगरी पहुंचा संत रविदास जन्मस्थली का पूजित कलश, चार मंडलों में निकलेगी शोभायात्रा

वाराणसी के सीर गोवर्धनपुर से लाया गया पूजित कलश हनुमानकुंड स्थित रविदास मंदिर में रखा गया, मंदिर में परंपरागत तरीके से हुआ पूजन, महानगर के चार मंडलों में आयोजनों के जरिए संत रविदास के विचारों को लोगों तक पहुंचाने की तैयारी

अनिल निषाद

अयोध्या, 30 जुलाई 2026:

संत रविदास की जन्मस्थली सीर गोवर्धनपुर, वाराणसी से लाया गया पूजित कलश गुरुवार सुबह अयोध्या पहुंचा। इसे हनुमानकुंड स्थित रविदास मंदिर के गर्भगृह में रखा गया। मंदिर के महंत अवधेश दास ने परंपरागत विधि से कलश का पूजन किया।

चार मंडलों में निकलेगी शोभायात्रा

ये भी पढ़ें:

पूजित कलश को महानगर के चारों मंडलों में ले जाकर शोभायात्रा निकाली जाएगी। इस दौरान अलग-अलग कार्यक्रम होंगे, जिनमें संत रविदास के जीवन, उनके विचारों और सामाजिक समरसता के संदेश के बारे में लोगों को जानकारी दी जाएगी। महानगर अभियान के सह-संयोजक काशीराम रावत और दिनेश कन्नौजिया वाराणसी के सीर गोवर्धनपुर में आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए। इसके बाद दोनों पूजित कलश लेकर अयोध्या पहुंचे। यहां भाजपा नेताओं ने कलश को नमन कर संत रविदास के विचारों पर चलने का संकल्प लिया।

आध्यात्मिक संगम पूरे नगर के लिए गौरव

विधायक वेद प्रकाश गुप्ता ने कहा कि अयोध्या और संत रविदास की तपोभूमि का यह आध्यात्मिक जुड़ाव समाज में एकता और समरसता के संदेश को मजबूत करेगा। उन्होंने कहा कि संत रविदास के विचार आज भी सामाजिक सद्भाव के लिए प्रासंगिक हैं। महापौर गिरीश पति त्रिपाठी ने कहा कि पूजित कलश का अयोध्या पहुंचना पूरे नगर के लिए गौरव की बात है। संत रविदास ने भक्ति के जरिए समाज को जोड़ने का काम किया। उनके विचार आज भी लोगों को सामाजिक एकता का संदेश देते हैं।

संत रविदास के संदेशों का प्रसार होगा

भाजपा महानगर अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव ने कहा कि संत रविदास का जीवन सामाजिक समरसता, सेवा और आध्यात्मिक चेतना का उदाहरण है। चारों मंडलों में पूजित कलश पहुंचने के बाद अभियान के तहत कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इन आयोजनों के जरिए संत रविदास के संदेश को लोगों तक पहुंचाया जाएगा।
sant-ravidas-pujit-kalash-reaches-ayodhya-shobhayatra-four-mandals (2)

कार्यक्रम में ये पदाधिकारी रहे मौजूद

कार्यक्रम में पूर्व महापौर ऋषिकेश उपाध्याय, पूर्व जिलाध्यक्ष अवधेश पांडे बादल, तिलकराम मौर्य, शैलेंद्र कोरी, वरुण चौधरी, शशि प्रताप सिंह, परमानंद मिश्रा, बालकृष्ण वैश्य, हरिभजन गौड़, मीडिया प्रभारी अमित कुमार मिश्र, कपिल देव वर्मा, शिवम शुक्ला, आकाश सोमवंशी, यश पाठक बाबा सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें  हिंदू नववर्ष पर रामनगरी में उत्सव...राष्ट्रपति आज दर्शन-पूजन कर स्थापित करेंगीं राम यंत्र, साथ रहेंगे योगी

Anand Sharma

आनंद शर्मा 30 वर्ष से अधिक समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। ‘राष्ट्रीय सहारा’ व ‘हिंदुस्तान’ दैनिक समाचार पत्र में फील्ड रिपोर्टिंग के साथ सम्पादन का काम भी चलता रहा। जिला स्तर पर संवाददाता और ब्यूरो प्रमुख के रूप में लंबे समय तक सक्रिय रहे। इस दौरान विख्यात… More »

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link