Business

सीजफायर की खबर से शेयर बाजार उछला… सेंसेक्स 2700 अंक चढ़ा, निफ्टी 23900 पार

ईरान-अमेरिका तनाव कम होने से बाजार में लौटी तेजी, रुपये में भी दिखी मजबूती, आज आरबीआई की नीति बैठक पर टिकी निवेशकों की नजर

बिजनेस डेस्क, 8 अप्रैल 2026:

ईरान और अमेरिका के बीच संघर्ष विराम की घोषणा का असर बुधवार को भारतीय शेयर बाजार में साफ दिखा। बाजार खुलते ही जोरदार खरीदारी देखने को मिली और सेंसेक्स 2700 अंकों से ज्यादा उछल गया। वहीं निफ्टी भी 815 अंकों की तेजी के साथ 23,900 के ऊपर पहुंच गया।

पश्चिम एशिया में तनाव कम होने की खबर से निवेशकों का भरोसा बढ़ा है। बीते दो हफ्तों से चल रहे तनाव के बाद जैसे ही सीजफायर की बात सामने आई, बाजार में तेजी लौट आई। इसका असर सिर्फ शेयर बाजार तक सीमित नहीं रहा, बल्कि रुपये में भी मजबूती देखने को मिली।

शुरुआती कारोबार में रुपया डॉलर के मुकाबले 50 पैसे मजबूत होकर 92.56 पर पहुंच गया। मुद्रा बाजार में यह सुधार विदेशी निवेश के रुख और वैश्विक माहौल के नरम पड़ने का संकेत माना जा रहा है।

ये भी पढ़ें:

दूसरी ओर, निवेशकों की नजर आज आने वाले भारतीय रिजर्व बैंक की मौद्रिक नीति समिति के फैसले पर भी बनी हुई है। ब्याज दरों और महंगाई को लेकर क्या रुख अपनाया जाएगा, इसका असर आगे बाजार की दिशा तय कर सकता है।

इससे पहले मंगलवार को भी बाजार ने अच्छी रिकवरी दिखाई थी। शुरुआती गिरावट के बाद सेंसेक्स 509 अंक चढ़कर 74,616 पर बंद हुआ था। निफ्टी भी 155 अंकों की बढ़त के साथ 23,123 पर बंद हुआ था। दिनभर के कारोबार में दोनों इंडेक्स में तेज उतार-चढ़ाव देखने को मिला था।

READ MORE 

ये भी पढ़ें  गोरखपुर : सरसों के खेत में मिला युवती का शव, पति पर हत्या का आरोप

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button