Business

US Fed के फैसले से हिला बाजार !…….ब्याज दरें स्थिर, ग्लोबल मार्केट्स में गिरावट की लहर

नयी दिल्ली,19 जून 2025:

अमेरिकी फेडरल रिजर्व (US Fed) ने बुधवार को एक महत्वपूर्ण फैसला लेते हुए ब्याज दरों को 4.25%-4.50% पर स्थिर बनाए रखा है। फेड चेयरमैन जेरोम पॉवेल ने कहा कि कमजोर आर्थिक वृद्धि, बेरोजगारी और महंगाई के चुनौतीपूर्ण हालात को देखते हुए रेट कट संभव नहीं है। यह लगातार चौथी बार है जब फेड ने पॉलिसी रेट में कोई बदलाव नहीं किया।

इस फैसले का सीधा असर वैश्विक शेयर बाजारों पर देखने को मिला। अमेरिकी बाजार रेड जोन में बंद हुए — Dow Jones 44 अंक, S&P 500 करीब 18 अंक और US Tech 100 92 अंक लुढ़का। एशियाई बाजारों में भी गिरावट दिखी: जापान का निक्केई 288 अंक टूटा, हैंग सेंग 271 अंक गिरा और कोरिया का कोस्पी 0.42% फिसला। गिफ्ट निफ्टी भी शुरुआती कारोबार में 80 अंक गिर गया।

भारतीय बाजार पर भी असर दिखा। बुधवार को सेंसेक्स 138 अंक और निफ्टी 24,900 के नीचे बंद हुआ। TCS, Adani Ports, HUL, Bajaj Finserv जैसे लार्जकैप शेयरों में गिरावट आई, वहीं मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों ने भी कमजोरी दिखाई। फेड नीति और वैश्विक अनिश्चितता अब भारतीय बाजार के लिए चिंता का विषय बन गई है।

ये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें  शेयर मार्केट में फर्जी ट्रेडिंग ऐप्स पर शिकंजा... सेबी ने लॉन्च किया वेरिफाइड बैज सिस्टम

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link