Ayodhya

अयोध्या : राम मंदिर परिसर के उप मंदिर खोलने पर मंथन…कल समिति की बैठक में होगा फैसला

सुरक्षा एजेंसियों की मंजूरी बनी अहम कड़ी, श्रद्धालुओं की आवाजाही और इंतजाम पर होगी खास समीक्षा

अयोध्या, 9 अप्रैल 2026:

राम जन्मभूमि मंदिर परिसर में बने उप मंदिरों को श्रद्धालुओं के लिए खोलने की तैयारी अब तेज हो गई है। इस मुद्दे पर अंतिम फैसला 10 अप्रैल को होने वाली राम मंदिर निर्माण समिति की बैठक में लिया जाएगा।

बताया जा रहा है कि उप मंदिरों को खोलने का प्रस्ताव काफी समय से चर्चा में था, लेकिन अब इसे जमीन पर उतारने की दिशा में काम तेजी से आगे बढ़ रहा है। फिलहाल सुरक्षा एजेंसियों से पूरी मंजूरी नहीं मिलने की वजह से प्रक्रिया थोड़ी धीमी रही है।

सूत्रों के मुताबिक, बैठक में सुरक्षा व्यवस्था सबसे बड़ा मुद्दा रहेगा। साथ ही श्रद्धालुओं की आवाजाही, भीड़ नियंत्रण और परिसर के अंदर व्यवस्थाओं को लेकर भी विस्तार से चर्चा होगी।

ये भी पढ़ें:

समिति की कोशिश है कि उप मंदिर खुलने के बाद किसी तरह की अफरातफरी या अव्यवस्था न हो। अगर सुरक्षा एजेंसियां हरी झंडी दे देती हैं, तो मई से श्रद्धालु राम मंदिर परिसर के उप मंदिरों में भी दर्शन कर सकेंगे। इधर परकोटे के शिव मंदिर पर ध्वजारोहण की तैयारी भी शुरू हो गई है।

READ MORE 

ये भी पढ़ें  बिल गेट्स से मिले पीएम मोदी, भारत के भविष्य के दृष्टिकोण पर चर्चा की

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button