Lucknow City

एसडीएम ने नामित सभासदों को दिलाई शपथ… समारोह में नहीं दिखे टाउन एरिया के चेयरमैन

मोहनलालगंज, नगराम, गोसाईगंज व अमेठी नगर पंचायत में नामित हुए थे 12 सभासद, मोहनलालगंज में हुआ कार्यक्रम

एमएम खान

मोहनलालगंज (लखनऊ), 10 अप्रैल 2026:

मोहनलालगंज तहसील सभागार में शुक्रवार को शपथ ग्रहण समारोह आयोजित हुआ, जिसमें मोहनलालगंज, नगराम, गोसाईगंज व अमेठी नगर पंचायतों के 12 नामित सभासदों ने पद और गोपनीयता की शपथ ली। शपथ एसडीएम पवन पटेल ने दिलाई।

शपथ लेने वाले नामित सभासदों में सुन्दरलाल धीमान, रामलखन लोधी, डॉ अरविन्द विश्वास, सुरेंद्र वर्मा, सुनील यादव, श्यामप्यारी, उमाकांत, नीतू, रामप्रताप, सलोनी, दिनेश साहू व रमेश रावत शामिल रहे। एसडीएम ने सभासदों से कहा कि वे अपने काम को ईमानदारी से निभाएं और लोगों की समस्याओं को प्राथमिकता दें। शपथ के बाद मौजूद जनप्रतिनिधियों और पदाधिकारियों ने नए सभासदों का स्वागत किया और उन्हें बधाई दी।

ये भी पढ़ें:

WhatsApp Image 2026-04-10 at 4.20.01 PM

कार्यक्रम में पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष कृष्ण लोधी, एलडीबी अध्यक्ष अशोक तिवारी, प्रधान संघ अध्यक्ष देवेंद्र सिंह, बजरंग वर्मा, सुनील गुप्ता, रघुवर और हिमांशु तिवारी समेत कई लोग मौजूद रहे। हालांकि, चारों नगर पंचायतों के चेयरमैन समारोह में नहीं पहुंचे। उनकी गैरहाजिरी को लेकर वहां मौजूद लोगों के बीच चर्चा होती रही।

READ MORE 

ये भी पढ़ें  यात्रीगण ध्यान दें : 7 से 11 जुलाई तक ट्रेनों पर ब्रेक, कई एक्सप्रेस रद्द तो कई अयोध्या होकर दौड़ेंगी

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button