Gorakhpur

मोबाइल वापस लेने वालों का लगा मेला…पुलिस ने खोज निकाले सवा करोड़ के 852 गुम हुए फोन

CEIR पोर्टल के जरिए पुलिस ने तकनीकी निगरानी से मोबाइल ट्रेस किए, विभिन्न थानों से मिली शिकायतों पर चलाए गए अभियान में मिली सफलता

हरेंद्र धर दुबे

गोरखपुर, 10 अप्रैल 2026:

गोरखपुर पुलिस ने गुम व चोरी हुए मोबाइल फोन की बरामदगी में बड़ी कामयाबी हासिल की है। पुलिस ने कुल 852 मोबाइल फोन बरामद किए हैं, जिनकी अनुमानित कीमत करीब 1 करोड़ 27 लाख 78 हजार रुपये बताई जा रही है। सभी मोबाइल उनके असली मालिकों को सौंप दिए गए हैं।

WhatsApp Image 2026-04-10 at 5.13.19 PM

ये भी पढ़ें:

पुलिस अधिकारियों के मुताबिक यह कार्रवाई CEIR पोर्टल की मदद से की गई। जिले के अलग-अलग थानों से गुम मोबाइल की शिकायतें दर्ज की गई थीं, जिनके आधार पर तकनीकी जांच शुरू की गई। एसपी सिटी ने बताया कि CCTNS कार्यालय के कंप्यूटर ऑपरेटर और पुलिसकर्मियों की टीम ने मोबाइल में इस्तेमाल हुए सिम नंबर और उनकी लोकेशन को ट्रेस किया। इसी तकनीकी निगरानी के जरिए 852 मोबाइल फोन की बरामदगी संभव हो सकी।

Advertisement

WhatsApp Image 2026-04-10 at 5.13.20 PM

इस अभियान में कंप्यूटर ऑपरेटर और पुलिसकर्मियों की संयुक्त टीम ने काम किया, जिनमें रोशन कुमार, विकास द्विवेदी, विनय चौहान, अजीत शर्मा, कुंदन कुमार, अविराम कुमार, शैलेंद्र यादव, दीपक पांडेय, सुनील सोनकर, सुनील कुमार, मोनिका पटेल और स्नेहलता शामिल रहे। एसपी सिटी ने लोगों से अपील की कि मोबाइल खोने या चोरी होने पर तुरंत CEIR पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराएं, ताकि तकनीकी प्रक्रिया के जरिए जल्द से जल्द डिवाइस ट्रेस किया जा सके।

READ MORE 

ये भी पढ़ें  गोरखपुर में महंगे Wedding Venue की टेंशन खत्म! CM योगी देंगे ‘कल्याण मंडपम’ का तोहफा

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link