Gorakhpur

गुरु पूर्णिमा पर गुरु गोरखनाथ की आराधना में लीन होंगे योगी, गोरखनाथ मंदिर में श्रद्धा, भक्ति व परंपरा का दिव्य संगम

शिवावतार महायोगी गुरु गोरखनाथ का होगा विशिष्ट पूजन, श्रीराम कथा की पूर्णाहुति, आशीर्वचन, भजन और विशाल भंडारे के साथ मनाया जाएगा पावन पर्व

गोरखपुर, 28 जुलाई 2026:

गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर कल गोरक्षपीठाधीश्वर एवं यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ गोरखनाथ मंदिर में शिवावतार महायोगी गुरु गोरखनाथ का विधि-विधान से विशिष्ट पूजन कर नाथपंथ की गुरु परंपरा के प्रति अपनी श्रद्धा अर्पित करेंगे। इस अवसर पर गोरखनाथ मंदिर आध्यात्मिक आस्था, सनातन परंपरा और गुरु भक्ति के अद्भुत संगम का साक्षी बनेगा।

नाथपंथ की परंपरा के अनुसार गुरु गोरखनाथ को रोट अर्पित किया जाएगा। सुबह योगी आदित्यनाथ सबसे पहले गुरु गोरखनाथ की विशेष पूजा-अर्चना करेंगे। पूजन के उपरांत श्रीनाथ जी को रोट अर्पित करने की परंपरा का निर्वहन किया जाएगा। इसके बाद मंदिर परिसर में स्थापित सभी देवी-देवताओं के विग्रहों, नाथपंथ के सिद्ध योगियों तथा ब्रह्मलीन महंतों की समाधियों पर भी विशेष पूजा-अर्चना की जाएगी।

सामूहिक आरती के साथ यह धार्मिक अनुष्ठान सुबह सात बजे तक संपन्न होगा। गुरु पूजन के उपरांत गोरखनाथ मंदिर स्थित महंत दिग्विजयनाथ स्मृति सभागार में 23 जुलाई से चल रही सप्तदिवसीय श्रीराम कथा की पूर्णाहुति होगी। इसके बाद आशीर्वचन एवं भजन संध्या का आयोजन किया जाएगा।

ये भी पढ़ें:

इसमें गोरक्षपीठाधीश्वर योगी आदित्यनाथ अपने शिष्यों और देश-विदेश से पहुंचे श्रद्धालुओं को आशीर्वाद प्रदान करेंगे। गुरु पूर्णिमा के इस विशेष अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के गोरखनाथ मंदिर पहुंचने की संभावना है। मंदिर परिसर में दोपहर से सहभोज एवं विशाल भंडारे का भी आयोजन किया गया है।

ये भी पढ़ें  iPhone, ब्रांडेड कपड़ों के शौक में बन गईं चोर... दो सेल्सगर्ल ने उड़ाए 45 लाख के गहने, ऐसे खुला राज

Rakesh Kumar Verma

राकेश कुमार वर्मा एक वरिष्ठ पत्रकार हैं। इन्हें मीडिया जगत में लगभग 31 वर्षों का व्यापक और समृद्ध अनुभव है। इन्होंने प्रिंट और डिजिटल दोनों ही माध्यमों में कार्य करते हुए अपनी मजबूत और प्रभावशाली उपस्थिति दर्ज कराई है। यूपी की राजधानी लखनऊ में स्वतंत्र भारत, राष्ट्रीय सहारा, जनसत्ता एक्सप्रेस,… More »

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button