Gorakhpur

शक में ली प्रेमिका की जान…बिहार भागने से पहले मुठभेड़ में दबोचा आरोपी, पैर में लगी गोली

पापड़ फैक्ट्री में काम करने वाले राजमिस्त्री ने की थी महिला की चाकू मारकर हत्या, दूसरे व्यक्ति से बातचीत करने पर प्रेमिका से था नाराज, मृतका के भाई ने दर्ज कराया था मुकदमा

हरेंद्र धर दुबे

गोरखपुर, 9 मई 2026:

एम्स थाना क्षेत्र में महराजगंज की रहने वाली एक महिला की हत्या कर शव झाड़ियों में फेंकने वाले आरोपी को गोरखपुर पुलिस ने कुसम्ही जंगल में मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक आरोपी बिहार भागने की कोशिश में था। उसके पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे पकड़ लिया गया।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान राजधारी यादव निवासी बोधरवा मैनागढ़, पश्चिम चंपारण, बिहार के रूप में हुई है। राजधारी गोरखपुर के हुमायूपुर, गोरखनाथ क्षेत्र में रहकर एक पापड़ फैक्ट्री में रहकर राजमिस्त्री का काम करता था। इसी दौरान उसकी जान-पहचान महराजगंज निवासी बरफी देवी से हुई। धीरे-धीरे दोनों के बीच प्रेम संबंध बन गए। कुछ समय बाद महिला की किसी दूसरे व्यक्ति से बातचीत को लेकर दोनों के बीच तनातनी रहने लगी।

ये भी पढ़ें:

पुलिस के अनुसार राजधारी कुछ दिन पहले बरफी देवी को बिहार घुमाने ले गया था। वहां से लौटने के बाद 5 मई की रात वह महिला को गोरखपुर छावनी रेलवे स्टेशन से कूड़ाघाट की ओर जाने वाले कच्चे रास्ते पर ले गया। वहीं चाकू से हमला कर उसकी हत्या कर दी और शव झाड़ियों में फेंककर फरार हो गया।

महिला की पहचान होने पर उसके भाई ने राजधारी यादव के खिलाफ नामजद तहरीर दी, जिसके बाद पुलिस ने उसकी तलाश तेज कर दी। शुक्रवार को पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी बिहार भागने की फिराक में कुसम्ही जंगल क्षेत्र से गुजरने वाला है। घेराबंदी के दौरान पुलिस ने उसे रोकने की कोशिश की तो उसने तमंचे से फायरिंग कर दी। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में उसके पैर में गोली लगी और वह मौके पर ही दबोच लिया गया। घायल आरोपी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने उसके कब्जे से हत्या में इस्तेमाल किया गया चाकू व एक असलहा, मोबाइल, एक एंड्रॉयड मोबाइल फोन और मंगलसूत्र बरामद किया है।

READ MORE

ये भी पढ़ें  गोरखनाथ सर्किट से बदलेगा बुंदेलखंड का नक्शा! महोबा का गोरखगिरि बना आध्यात्मिक टूरिज्म का नया हब

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link