Uttarakhand

धामी ने थामा बल्ला, खेला फुटबॉल, खेल मैदान का लोकार्पण, फ्लड लाइट का ऐलान

पिथौरागढ़ सुरेन्द्र सिंह वल्दिया स्टेडियम को मिला उच्चीकृत खेल मैदान, नौ खिलाड़ियों को किया सम्मानित

राजकिशोर तिवारी

देहरादून, 9 मई 2026:

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पिथौरागढ़ दौरे के दौरान सुरेन्द्र सिंह वल्दिया स्टेडियम में उच्चीकृत क्रिकेट मैदान का लोकार्पण किया। इस मौके पर वह खुद खिलाड़ियों के बीच मैदान में उतरे और क्रिकेट, फुटबॉल समेत अन्य खेल गतिविधियों में हिस्सा लेकर युवाओं का उत्साह बढ़ाया।

CM Dhami Inaugurates Sports Ground and Floodlights (2)

ये भी पढ़ें:

मुख्यमंत्री ने क्रिकेट पिच पर बल्लेबाजी करते हुए छह गेंदों का एक ओवर खेला और इसी के साथ मैदान का औपचारिक उद्घाटन किया। इसके बाद उन्होंने खिलाड़ियों से बातचीत की और उनके प्रदर्शन की सराहना की।

धामी ने कहा कि खेल सिर्फ शरीर को फिट रखने का जरिया नहीं, बल्कि अनुशासन, आत्मविश्वास और टीम भावना सिखाने का सबसे मजबूत माध्यम हैं। उन्होंने युवाओं को नशे से दूर रहने की शपथ दिलाई और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संदेश दिया।

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार की नई खेल नीति के तहत प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को हर स्तर पर मदद दी जा रही है, ताकि वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में उत्तराखंड का नाम रोशन कर सकें। उनके मुताबिक खेल महाकुंभ जैसे आयोजन गांव-कस्बों की छिपी प्रतिभाओं को सामने लाने में अहम भूमिका निभा रहे हैं।

CM Dhami Inaugurates Sports Ground and Floodlights (1)

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले नौ खिलाड़ियों को सम्मानित किया। साथ ही क्रिकेट मैदान के चारों ओर फ्लड लाइट लगाने की घोषणा की, जिससे खिलाड़ियों को रात में भी अभ्यास की सुविधा मिल सके। इस अवसर पर जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी, खेल प्रेमी और बड़ी संख्या में खिलाड़ी मौजूद रहे।

READ MORE

ये भी पढ़ें  पीएम की अपील का असर... अफसर पैदल चले, SSP बाइक से निकले, विधायक ने सिटी बस पकड़ी

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button