Uttar Pradesh

यमुना में मचा हाहाकार…पांटून पुल से टकराकर पलटी नाव, दस श्रद्धालुओं की मौत

वृंदावन के केसी घाट पर हुआ दर्दनाक हादसा, पंजाब से आए श्रद्धालु दल के करीब 25 लोग नदी में गिरे, 15 लोग सुरक्षित निकाले गए, सीएम ने जताया शोक

मथुरा, 10 अप्रैल 2026:

मथुरा के वृंदावन क्षेत्र में शुक्रवार को यमुना नदी में बड़ा हादसा हो गया। केसी घाट के पास पांटून पुल से टकराने के बाद श्रद्धालुओं से भरी नाव पलट गई। अचानक हुए हादसे से मौके पर चीख पुकार मच गई और लोग पानी में बहने लगे। आनन फानन बचाव कार्य शुरू हुआ और 15 लोगों को बचा लिया गया जबकि दस लोगों ने दम तोड़ दिया।

WhatsApp Image 2026-04-10 at 5.45.49 PM

बताया गया कि पंजाब के लुधियाना व अन्य इलाकों में रहने वाले सौ से अधिक लोग बसों से धार्मिक स्थानों पर दर्शन पूजन को निकले थे। यही लोग सुबह नौ बजे मथुरा पहुंचे। यहां निधि वन के बाद यमुना की सैर तय हुई। लगभग 25 लोग नाव पर सवार होकर निकल पड़े। केसी घाट के पास नाव पांटून पुल के एक पीपे से टकराकर पलट गई। लोग नाव से यमुना के गहरे पानी मे गिर गए। पानी मे हाहाकार मच गया। नाव पर सवार लोगों की वापसी का इंतजार कर रहे अन्य लोग सामने का मंजर देख चीखने लगे।

ये भी पढ़ें:

WhatsApp Image 2026-04-10 at 5.45.49 PM (1)

Advertisement

आसपास लोगों की सूचना पर पुलिस और गोताखोरों की टीम ने बचाव कार्य शुरू किया। इस दौरान 15 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया जबकि 10 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है। एक घायल का इलाज चल रहा है। हादसे के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दुख जताते हुए एक्स पर लिखा, जनपद मथुरा में नाव पलटने से हुई दुर्घटना में जनहानि अत्यंत दुःखद एवं हृदय विदारक है। मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिवारों के साथ हैं। संबंधित अधिकारियों को तत्काल मौके पर पहुंचकर बचाव व राहत कार्य संचालित करने और घायलों का समुचित उपचार कराने के निर्देश दिए हैं।

READ MORE 

ये भी पढ़ें  विधायक पीयूष रंजन ने करछना को सौंपी सिटी बस सेवा , कहा...जल्द बढ़ेगी बसों की संख्या

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link