Uttar Pradesh

किशोरी को ढूंढ-ढूंढकर डस रहा है सांप का जोड़ा… 43 दिनों में 11 बार… सहमा परिवार, गांव में दहशत

अमित मिश्र

प्रयागराज, 3 सितंबर 2025:

यूपी के प्रयागराज से सटे कौशांबी जिले के सिराथू तहसील का भैंसहापर गांव इन दिनों एक रहस्यमयी घटना से सहमा हुआ है। गांव की 15 वर्षीय रिया मौर्या नाम की किशोरी को 22 जुलाई से अब तक 11 बार सांप डस चुका है। चौंकाने वाली बात यह है कि 300 की आबादी वाले इस गांव में आज तक किसी और को सांप ने नहीं डसा।

ये भी पढ़ें:

रिया का कहना है कि उसे एक सांप का जोड़ा ढूंढ-ढूंढकर निशाना बना रहा है। कभी खेत में, कभी घर के पास और अब तो शौचालय में भी। गांव के लोगों का दावा है कि उन्होंने भी इस सांप के जोड़े को देखा है।

कक्षा ​9 की छात्रा रिया को पहली बार सांप ने डसा तो घरवालों ने उसे कुछ दिनों के लिए नानी के घर भेज दिया। कुछ दिन बाद जैसे ही वह वापस लौटी, सांप ने फिर से उसे डसना शुरू कर दिया। पहली बार उसे धान के खेत में सांप ने डसा और आखिरी बार शौचालय में। रिया के घर से धान के खेत तक का फासला लगभग 50 से 60 मीटर है। इसी दायरे में उसे 11 बार सांप डस चुका है।

हर बार समय पर इलाज मिलने से रिया की जान बची, लेकिन उसके पैरों पर अब कई निशान साफ नजर आते हैं। परिवार और गांव के लोग लगातार दहशत में हैं। वन विभाग और पुलिस की टीमें सांप पकड़ने की कोशिश कर रही हैं। वहीं झाड़-फूंक करने वाली “तपस्वी माता की टीम” भी गांव पहुंच चुकी है।

गांव में चर्चा है कि यह मामला साधारण नहीं है, जबकि डॉक्टर और विशेषज्ञ इसे सांपों के व्यवहार और संयोग से जुड़ा मानते हैं। फिलहाल, रिया की जिंदगी खतरे में है और गांव दहशत के साए में जी रहा है।

ये भी पढ़ें  UP T20 क्रिकेट लीग : ​काशी रुद्रास ने मेरठ मावरिक्स को हराकर जीता खिताब

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link