Uttar Pradesh

इटावा : मेडिकल स्टोर संचालक पर बांका से हमला करने वाले को पुलिस ने गोली मारकर दबोचा

अशरफ अंसारी

इटावा, 3 सितंबर 2025:

यूपी के इटावा के फ्रेंड्स कॉलोनी क्षेत्र में पुलिस ने मेडिकल स्टोर संचालक पर जानलेवा हमला करने के आरोपी को मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार किया है। आरोपी युवक की पहचान शाहरूख निवासी नवीननगर बाबरपुर, थाना अजीतमल, जनपद औरैया के रूप में हुई है।

मुठभेड़ के दौरान पैर में गोली लगने से घायल शाहरुख को पुलिस ने उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया। पुलिस के मुताबिक मंगलवार रात फ्रेंड्स कॉलोनी क्षेत्र में पक्का बाग अंडरपास के पास चेकिंग के दौरान एक संदिग्ध की घेराबंदी की गई। यह देख आरोपी ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी।

ये भी पढ़ें:

पुलिस की जवाबी फायरिंग के दौरान पैर में गोली लगने से शाहरूख घायल हो गया और मौके पर ही पकड़ लिया गया। उसके पास से एक तमंचा, दो कारतूस और बांका बरामद किया गया। पूछताछ में उसने कबूल किया कि वह गत 29 अगस्त को लूट की नीयत से एक मेडिकल स्टोर गया था। दवा लेने का बहाना कर संचालक राधा मोहन ओझा पर बांका से हमला कर भाग निकला।

ये भी पढ़ें  रजत जयंती सत्र में राष्ट्रपति मुर्मु ने बढ़ाया उत्तराखंड का मान, महिला सशक्तिकरण, शिक्षा व समानता पर दिया संदेश

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link