Sitapur City

झाड़ू न लगाने पर भूखा रखा…केजीबीवी की छात्रा की हालत बिगड़ी, कमेटी करेगी जांच

शिक्षिकाओं पर जबरन काम कराने और भूखा रखने का आरोप लगाया, डीएम ने 24 घंटे में रिपोर्ट मांगी

सीतापुर, 11 अप्रैल 2026:

सीतापुर के महमूदाबाद इलाके में स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय इंटर कॉलेज से एक छात्रा की तबीयत बिगड़ने और प्रताड़ना के आरोप सामने आए हैं। छात्रा शिवानी को हालत खराब होने पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है।

मामले का जिलाधिकारी राजा गणपति आर ने संज्ञान लिया। उन्होंने जांच के लिए तीन सदस्यीय टीम बनाई है, जिसमें एसडीएम बिसवां, एसडीएम महमूदाबाद और बीएसए को शामिल किया गया है। टीम को 24 घंटे के भीतर रिपोर्ट देने को कहा गया है।

छात्रा का आरोप है कि स्कूल में उससे जबरन झाड़ू-पोंछा कराया जाता था और खाना भी बनवाया जाता था। काम से मना करने पर उसे सजा दी जाती थी। शिवानी ने यह भी कहा कि कई बार उसे खाना नहीं दिया गया और लंबे समय तक खड़ा रखा गया, जिससे उसकी तबीयत बिगड़ गई।

ये भी पढ़ें:

उसने शिक्षिका प्रियंका, अनुराधा और मानसी श्रीवास्तव पर मानसिक प्रताड़ना के आरोप लगाए हैं। घटना के बाद परिजनों और इलाके के लोगों में नाराजगी है। प्रशासन का कहना है कि जांच रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Advertisement

READ MORE

ये भी पढ़ें  फर्जी TET-DL.Ed मार्कशीट से हासिल की नौकरी, सीतापुर में सात और शिक्षकों की सेवा खत्म

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link