Uttarakhand

देहरादून : कन्हैया कुमार ने सरकार पर साधा निशाना, युवाओं से कहा…अब चुप रहने का वक्त नहीं

‘जय भीम, जय हिंद’ कार्यक्रम में कन्हैया कुमार ने सरकार पर साधा निशाना, कांग्रेस नेताओं ने महंगाई, बेरोजगारी और सामाजिक न्याय के मुद्दे उठाए

राजकिशोर तिवारी

देहरादून, 12 अप्रैल 2026:

डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती से पहले देहरादून में कांग्रेस ने ‘जय भीम, जय हिंद’ कार्यक्रम का आयोजन किया। इसमें एनएसयूआई के राष्ट्रीय प्रभारी कन्हैया कुमार ने केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला और युवाओं से खुलकर आवाज उठाने की अपील की।

कन्हैया कुमार ने कहा कि बाबा साहेब का संविधान देश की बुनियाद है, लेकिन मौजूदा दौर में उसकी मूल भावना को कमजोर करने की कोशिश हो रही है। उन्होंने कहा कि देश के नाम पर नारे दिए जा रहे हैं, मगर फायदा कुछ चुनिंदा लोगों तक सीमित है। समाज में नफरत और असमानता बढ़ रही है, जो बाबा साहेब के सपनों के खिलाफ है। अब चुप बैठने का समय नहीं है। पढ़ाई करो, एकजुट रहो और अन्याय के खिलाफ लड़ो, यही रास्ता है।

ये भी पढ़ें:

उत्तराखंड कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने कहा कि जनता महंगाई और बेरोजगारी से परेशान है, मगर सरकार ध्यान भटकाने में लगी है। नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने भी सामाजिक न्याय को कमजोर करने की कोशिशों पर सवाल उठाए। चुनाव अभियान समिति अध्यक्ष प्रीतम सिंह और चुनाव प्रबंधन समिति अध्यक्ष हरक सिंह रावत ने संविधान से मिले अधिकारों की रक्षा की बात दोहराई। कार्यक्रम के आयोजक वैभव वालिया ने आए लोगों का आभार जताया।

Advertisement

इस दौरान युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष विशाल सिंह भोजक, विधायक रवि बहादुर, एनएसयूआई प्रदेश अध्यक्ष विकास नेगी, शूरवीर सिंह सजवान, ज्योति रौतेला, गरिमा दसौनी समेत कई नेता और बड़ी संख्या में युवा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

READ MORE 

ये भी पढ़ें  आखिरकार खत्म हुआ फैंस का इंतज़ार, सलमान खान की बहुप्रतीक्षित फिल्म सिकंदर की रिलीज डेट आई सामने..

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link