Uttarakhand

नैनीताल : CM धामी ने दिलाई गंगा शपथ, छात्रों संग चलाया स्वच्छता अभियान

नैनीताल, 28 सितंबर 2025:

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को नैनीताल में आयोजित स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम में प्रतिभाग किया और विद्यालय के छात्रों को गंगा शपथ दिलाई। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्वच्छता अभियान तभी सफल होगा जब इसमें जनता की सक्रिय भागीदारी होगी। उन्होंने छात्रों से आह्वान किया कि वे अपने आसपास स्वच्छता पर ध्यान देकर स्वच्छ उत्तराखंड के निर्माण में योगदान दें।

सीएम धामी ने जोर देकर कहा कि स्वच्छता केवल एक अभियान नहीं बल्कि इसे जीवन का संस्कार और स्वभाव बनाना आवश्यक है। कार्यक्रम से पूर्व विद्यालय के छात्रों ने मुख्यमंत्री की उपस्थिति में नमामि गंगे के अंतर्गत एक व्यापक स्वच्छता अभियान भी चलाया।

इस अवसर पर कुमाऊं आयुक्त व मुख्यमंत्री के सचिव दीपक रावत, विशेष सचिव मुख्यमंत्री डॉ. पराग मधुकर धकाते, आईजी कुमाऊं रिद्धिम अग्रवाल, डीएम वंदना, नमामि गंगे कार्यक्रम के निदेशक विशाल मिश्रा, संचार विशेषज्ञ पूरन कापड़ी, सरस्वती विहार के प्रधानाचार्य डॉ. सूर्यप्रकाश सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं और अधिकारी उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें  सीमावर्ती इलाकों में रफ्तार पकड़ेंगे काम...धामी ने जाना नेपाल बॉर्डर कनेक्टिविटी का हाल

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button