Uttarakhand

Uttarakhand News : धान खरीद को उत्तराखंड ने कसी कमर, MSP तय, एक अक्टूबर से शुरू होगा क्रय सत्र

Uttarakhand Paddy Procurement 2026-27: सात लाख मीट्रिक टन धान खरीद का लक्ष्य, 12 हजार मीट्रिक टन मंडुवा भी खरीदा जाएगा, साधारण धान का MSP 2,441 और ग्रेड-ए का 2,461 रुपये प्रति क्विंटल, मिलर्स को अब 48 घंटे में भुगतान

राजकिशोर तिवारी

देहरादून, 24 सितंबर 2026:

उत्तराखंड में खरीफ क्रय सत्र 2026-27 के लिए धान खरीद की तैयारियां तेज हो गई हैं। राज्य सरकार ने इस बार 7 लाख मीट्रिक टन धान खरीद का लक्ष्य रखा है। इसके साथ 12 हजार मीट्रिक टन मंडुवा खरीद की भी तैयारी है। खरीद प्रक्रिया 1 अक्टूबर से शुरू होकर 31 दिसंबर तक चलेगी।

क्रय केंद्रों पर पहले से पूरी हों तैयारियां

खाद्य मंत्री रेखा आर्या ने बृहस्पतिवार को विधानसभा में विभागीय अधिकारियों और Rice Millers संगठन के प्रतिनिधियों के साथ बैठक कर खरीद व्यवस्था की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि खरीद शुरू होने से पहले सभी मंडियों और क्रय केंद्रों पर किसानों के लिए जरूरी इंतजाम पूरे कर लिए जाएं। किसानों को खरीद के दौरान किसी तरह की परेशानी न हो, इसका खास ध्यान रखने को कहा गया।

ये भी पढ़ें:

uttarakhand-paddy-procurement-msp-twenty-twenty-six-twenty-seven-session-begins-october-first (2)

Advertisement

धान और मंडुवा का MSP तय

सरकार ने खरीफ सत्र के लिए धान का न्यूनतम समर्थन मूल्य तय कर दिया है। साधारण धान के लिए MSP 2,441 रुपये प्रति क्विंटल रखा गया है, जबकि ग्रेड-ए धान 2,461 रुपये प्रति क्विंटल की दर से खरीदा जाएगा। मंडुवा का MSP 5,205 रुपये प्रति क्विंटल निर्धारित है।

मिलर्स के भुगतान का समय घटा

खरीद व्यवस्था में मिलर्स के भुगतान को लेकर भी बदलाव किया गया है। पहले मिलर्स को भुगतान 72 घंटे के भीतर किया जाता था। अब यह रकम सीधे उनके बैंक खातों में 48 घंटे के भीतर भेजने की व्यवस्था की जाएगी। खाद्य मंत्री ने अधिकारियों को भुगतान प्रक्रिया में तेजी लाने के निर्देश दिए।

मिलर्स ने बैठक में रखे सुझाव

बैठक में राइस मिलर्स संगठन के प्रतिनिधियों ने खरीद प्रक्रिया से जुड़े कई सुझाव रखे। मंत्री ने संबंधित सुझावों पर जल्द सकारात्मक निर्णय लेने का भरोसा दिया। बैठक में प्रमुख सचिव एल. फेनई, अपर सचिव कृषि आनंद श्रीवास्तव, आरएफसी कुमाऊं सीएस मर्तोलिया, आरएफसी गढ़वाल सहित विभागीय अधिकारी और राइस मिलर्स संगठन के प्रतिनिधि मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें  उत्तराखंड में कमर्शियल LPG वितरण का नया फॉर्मूला... कोटा बढ़ा और व्यवस्था भी बदली

Anand Sharma

आनंद शर्मा 30 वर्ष से अधिक समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। ‘राष्ट्रीय सहारा’ व ‘हिंदुस्तान’ दैनिक समाचार पत्र में फील्ड रिपोर्टिंग के साथ सम्पादन का काम भी चलता रहा। जिला स्तर पर संवाददाता और ब्यूरो प्रमुख के रूप में लंबे समय तक सक्रिय रहे। इस दौरान विख्यात… More »

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link