Uttarakhand

युवा संकल्प दिवस : युवाओं व कार्यकर्ताओं का उमड़ा हुजूम, धामी बोले- बड़ा सपना देखो, इतिहास लिखो

सीएम के जन्मदिन पर रेंजर ग्राउंड में कार्यक्रम का आयोजन, पुष्पवर्षा कर दीं शुभकामनाएं, कहा- विकसित भारत व विकसित उत्तराखंड के संकल्प से जुड़ें, 10 हजार को दी जाएगी निःशुल्क कोचिंग

राजकिशोर तिवारी

देहरादून, 16 सितंबर 2026ः

उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी के जन्मदिवस पर बुधवार को देहरादून के रेंजर ग्राउंड में आयोजित ‘युवा संकल्प दिवस’ में युवाओं और कार्यकर्ताओं का हुजूम उमड़ा। कार्यक्रम में सीएम ने युवाओं से विकसित भारत और विकसित उत्तराखंड के संकल्प से जुड़ने का आह्वान करते हुए कहा कि आज का युवा ही वर्ष 2047 के भारत का नेतृत्व करेगा। धामी ने कहा कि उन्हें युवाओं की आंखों में आने वाले उत्तराखंड की तस्वीर दिखाई दे रही है। एक ऐसा उत्तराखंड जो आत्मनिर्भर हो और हर क्षेत्र में अग्रणी राज्य बने।
yuva-sankalp-divas-pushkar-singh-dhami-birthday-dehradun (2)

धामी ने कहा कि पीएम मोदी ने 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने का संकल्प रखा है और इसे पूरा करने में युवाओं की सबसे महत्वपूर्ण भूमिका होगी। उन्होंने कहा कि सरकार युवाओं को शिक्षा, कौशल विकास, स्वरोजगार, स्टार्टअप और खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ाने के लिए लगातार काम कर रही है। AI, डिजिटल टेक्नोलॉजी, आधुनिक स्किल ट्रेनिंग, पर्यटन और होमस्टे के क्षेत्र में रोजगार के नए अवसर तैयार किए जा रहे हैं। सरकार का लक्ष्य है कि उत्तराखंड का युवा रोजगार लेने वाला नहीं, बल्कि रोजगार देने वाला बने।

ये भी पढ़ें:

मुख्यमंत्री ने युवा भविष्य निर्माण योजना का उल्लेख करते हुए कहा कि इसके प्रथम चरण में 10 हजार युवाओं को निःशुल्क कोचिंग दी जाएगी। युवा आयोग को युवाओं के अधिकार, कौशल विकास और नवाचार के लिए महत्वपूर्ण बताया। नशे के खिलाफ संदेश देते हुए धामी ने कहा कि युवाओं के हाथ में किताब होनी चाहिए, नशा नहीं। उन्होंने युवाओं से बड़ा लक्ष्य निर्धारित करने और हर दिन स्वयं को बेहतर बनाने का आह्वान किया। इससे इससे पूर्व मुख्यमंत्री ने प्रदर्शनी का उद्घाटन किया और युवाओं के बीच पहुंचकर उनका अभिवादन स्वीकार किया।
yuva-sankalp-divas-pushkar-singh-dhami-birthday-dehradun (3)

युवाओं और कार्यकर्ताओं ने पुष्पवर्षा कर सीएम को जन्मदिवस की शुभकामनाएं दीं। भाजपा महानगर अध्यक्ष सिद्धार्थ उमेश अग्रवाल के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम की शुरुआत उत्तराखंड की लोक गायिका प्रियंका मेहर की संगीतमय प्रस्तुति से हुई। कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट, राज्यसभा सांसद नरेश बंसल, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी, खजान दास, विधायक विनोद चमोली, उमेश शर्मा काऊ, सविता कपूर, महापौर सौरभ थपलियाल समेत भाजपा के पदाधिकारी मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें  CWG में चमके उत्तराखंड के सितारे, खिलाड़ी व कोच सम्मानित, धामी ने रखा खेलों का रोडमैप

Anurag Chaturvedi

अनुराग चतुर्वेदी पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता, लेखन और संपादन के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। उन्होंने विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हुए खबरों को निष्पक्षता और गहराई के साथ जनता के सामने रखा है।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link