Uttarakhand

सालावाला में 1.81 करोड़ से होंगे विकास कार्य, मंत्री बोले- समय से पूरा करें काम, लापरवाही बर्दाश्त नहीं

गणेश जोशी ने किया शिलान्यास, सड़कों की मरम्मत होने के साथ जल निकासी की समस्या दूर होगी, स्थानीय लोगों को आवागमन में मिलेगी राहत, समस्याओं के समाधान का मिला आश्वासन

राजकिशोर तिवारी

देहरादून, 1 नवंबर 2026ः

उत्तराखंड के मसूरी क्षेत्र के सालावाला में सड़कों की बदहाली और जल निकासी की समस्या दूर करने के लिए 1.81 करोड़ रुपये से अधिक की धनराशि खर्च की जाएगी। गंगा ग्रीन वैली में मुख्यमंत्री की घोषणा के तहत 181.74 लाख रुपये की लागत से आंतरिक मार्गों और नालियों का निर्माण व सुधार किया जाएगा। रविवार को कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने इन विकास कार्यों का शिलान्यास किया। मंत्री ने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को निर्माण कार्यों में गुणवत्ता बनाए रखने और निर्धारित समयसीमा में काम पूरा करने के निर्देश दिए।

निर्माण कार्यों की गुणवत्ता पर रहे विशेष ध्यान

कैबिनेट मंत्री ने कहा कि विकास कार्यों में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। निर्माण कार्यों की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दिया जाए। मंत्री जोशी ने कहा कि प्रदेश सरकार जनहित से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता दे रही है। सरकार का प्रयास है कि प्रत्येक क्षेत्र में सड़क, सुरक्षा और बुनियादी सुविधाओं का विस्तार हो। उन्होंने कहा कि मसूरी क्षेत्र में भी जरूरत के अनुसार विकास योजनाओं को धरातल पर उतारा जा रहा है। उन्होंने कहा कि सालावाला में आंतरिक मार्गों के निर्माण और नालियों के सुधार से स्थानीय लोगों को आवागमन में राहत मिलेगी। साथ ही जल निकासी व्यवस्था बेहतर होने से बरसात के दौरान होने वाली परेशानियों से भी निजात मिलने की उम्मीद है।

ये भी पढ़ें:

समस्याओं को लेकर समिति ने सौंपा ज्ञापन

कार्यक्रम के दौरान गंगा ग्रीन वैली समिति के पदाधिकारियों ने क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं को लेकर कैबिनेट मंत्री को ज्ञापन सौंपा। मंत्री ने समस्याओं के समाधान के लिए आश्वासन देते हुए आवश्यक कार्रवाई का भरोसा दिलाया। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष प्रदीप रावत, पार्षद भूपेंद्र कठेत, भाजपा के वरिष्ठ नेता आरएस परिहार, केशरी चंद नौटियाल, राम प्रसाद सेमवाल, संजय नौटियाल, दीपक सिंह, सुनीत डंडरियाल, पारस सोनकर, राहुल सिंघल और रवि वर्मा सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी मौजूद रहे।

Advertisement

ये भी पढ़ें  उत्तराखंड स्थापना दिवस की तैयारी तेज : सीएम धामी ने दिए जनभागीदारी बढ़ाने के निर्देश

Anurag Chaturvedi

अनुराग चतुर्वेदी पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता, लेखन और संपादन के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। उन्होंने विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हुए खबरों को निष्पक्षता और गहराई के साथ जनता के सामने रखा है।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link