Uttarakhand

SIR में बाधा डालने पर Congress पर भड़की BJP, कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन, कार्रवाई की मांग

कलेक्ट्रेट में धरना देकर की नारेबाजी, भाजपा महानगर अध्यक्ष सिद्धार्थ उमेश अग्रवाल बोले- लोगों में भ्रम पैदा कर संवैधानिक प्रक्रिया को बाधित करना लोकतांत्रिक मर्यादाओं के अनुरूप नहीं, सरकारी कार्य में उत्पन्न हो रहा व्यवधान

राजकिशोर तिवारी

देहरादून, 25 अगस्त 2026ः

उत्तराखंड में बीजेपी कार्यकर्ताओं ने मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) की प्रक्रिया में कथित तौर पर बाधा डालने का आरोप लगाते हुए कांग्रेस के खिलाफ प्रदर्शन किया। मंगलवार को भाजपा महानगर अध्यक्ष सिद्धार्थ उमेश अग्रवाल के नेतृत्व में कार्यकर्ता कलेक्ट्रेट पहुंचे और धरना देकर कांग्रेस के खिलाफ नारेबाजी की। इसके बाद डीएम को ज्ञापन सौंपकर एसआईआर प्रक्रिया को निष्पक्ष, पारदर्शी और निर्बाध रूप से संपन्न कराने व प्रक्रिया में बाधा डालने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।

मतदाता सूची लोकतांत्रिक व्यवस्था की बुनियाद

ये भी पढ़ें:

महानगर अध्यक्ष सिद्धार्थ उमेश अग्रवाल ने कहा कि मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण की महत्वपूर्ण संवैधानिक प्रक्रिया में कांग्रेस लगातार अपने कार्यकर्ताओं के माध्यम से अलग-अलग स्थानों पर विरोध प्रदर्शन कर बाधा उत्पन्न करने का प्रयास कर रही है। कांग्रेस के इस रवैये से आम जनता के बीच भ्रम की स्थिति पैदा हो रही है और सरकारी कार्य में व्यवधान उत्पन्न हो रहा है। उन्होंने कहा कि मतदाता सूची किसी भी लोकतांत्रिक व्यवस्था की बुनियाद है। इसकी शुचिता, पारदर्शिता और विश्वसनीयता से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जा सकता।

sir-congress-bjp-protest-dehradun-voter-list (2)

कांग्रेस को अपनी बात रखने का पूरा अधिकार

एसआईआर का उद्देश्य मतदाता सूची को अधिक शुद्ध और विश्वसनीय बनाना है। यदि किसी व्यक्ति या मतदाता के नाम को लेकर वास्तविक आपत्ति है तो उसके निराकरण के लिए निर्वाचन आयोग ने विधिक और संवैधानिक प्रक्रिया निर्धारित कर रखी है। ऐसे में राजनीतिक दबाव बनाकर अधिकारियों को प्रभावित करने या जनमानस में भ्रम पैदा कर संवैधानिक प्रक्रिया को बाधित करना लोकतांत्रिक मर्यादाओं के अनुरूप नहीं है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को अपनी बात रखने और लोकतांत्रिक तरीके से विरोध करने का पूरा अधिकार है, लेकिन किसी संवैधानिक प्रक्रिया को दबाव की राजनीति के माध्यम से प्रभावित करने का अधिकार किसी को नहीं है।

एसआईआर प्रक्रिया पारदर्शिता के साथ आगे बढ़े

सिद्धार्थ उमेश अग्रवाल ने प्रशासन से मांग की कि एसआईआर प्रक्रिया को पूर्ण निष्पक्षता, पारदर्शिता और स्वतंत्रता के साथ आगे बढ़ाया जाए और जानबूझकर बाधा उत्पन्न करने वाले किसी भी व्यक्ति के विरुद्ध कार्रवाई की जाए। प्रदर्शन में भाजपा महानगर उपाध्यक्ष राजेंद्र ढिल्लों, सुनील शर्मा, संकेत नौटियाल, ओम कक्कड़, महानगर महामंत्री संदीप मुखर्जी, विजेंद्र थपलियाल, मंत्री मोहित शर्मा, जगदीश सेमवाल, समीर डोभाल, विनोद शर्मा, अक्षत जैन, मोतीराम, सुरेंद्र राणा, कुलदीप पंत, सुमन सिंह सहित महानगर पदाधिकारी, मंडल पदाधिकारी और जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें  रोशनी से जगमग होंगीं राजधानी की राहें... 100 वार्डों में लगेंगे 4000 नए स्मार्ट पोल

Anurag Chaturvedi

अनुराग चतुर्वेदी पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता, लेखन और संपादन के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। उन्होंने विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हुए खबरों को निष्पक्षता और गहराई के साथ जनता के सामने रखा है।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button