Uttar Pradesh

PM मोदी का मेगा रोड शो : सहारनपुर से विकास का संदेश, दिखाई हाई-स्पीड भारत की झलक

एशिया के सबसे लंबे वाइल्डलाइफ कॉरिडोर का निरीक्षण और किए मां डाट काली के दर्शन, 213 किमी लंबे हाई-स्पीड कॉरिडोर से दिल्ली से देहरादून का सफर होगा ढाई घंटे में

सहारनपुर, 14 अप्रैल 2026:

देहरादून-दिल्ली एक्सप्रेसवे के लोकार्पण से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार को यूपी के सहारनपुर पहुंचे और उन्होंने एलिवेटेड रोड पर रोड शो किया।इसके साथ ही वाइल्डलाइफ कॉरिडोर का निरीक्षण किया। इसके बाद देहरादून स्थित मां डाट काली मंदिर पहुंचकर दर्शन किए और आशीर्वाद लिया।

प्रधानमंत्री का यह दौरा भले ही सीमित समय के लिए रहा लेकिन कार्यक्रम पूरी तरह विकास और आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर की झलक से भरपूर रहा। रोड शो के दौरान पीएम मोदी ने एलिवेटेड कॉरिडोर का सफर किया और व्यू प्वाइंट से पूरे प्रोजेक्ट का अवलोकन किया जो कार्यक्रम का प्रमुख आकर्षण बना रहा।

WhatsApp Image 2026-04-14 at 2.01.22 PM

ये भी पढ़ें:

करीब 213 किलोमीटर लंबा यह अत्याधुनिक एक्सप्रेसवे दिल्ली, यूपी और उत्तराखंड को जोड़ता है। लगभग 12,000 करोड़ रुपये की लागत से बने इस छह लेन वाले हाई-स्पीड कॉरिडोर को सुरक्षित और तेज यात्रा के लिहाज से डिजाइन किया गया है। इसके शुरू होने के साथ ही अब दिल्ली से देहरादून का सफर महज ढाई घंटे में पूरा किया जा सकेगा जिससे यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी।

इस एक्सप्रेसवे की सबसे खास विशेषता इसका 12 किलोमीटर लंबा वाइल्डलाइफ कॉरिडोर है। इसे एशिया का सबसे लंबा बताया जा रहा है। वन्यजीवों की सुरक्षित आवाजाही सुनिश्चित करने के लिए इसमें दो एलिफेंट अंडरपास और छह अन्य एनिमल पास बनाए गए हैं। इससे जंगल क्षेत्रों में दुर्घटनाओं की आशंका काफी हद तक कम होगी।

WhatsApp Image 2026-04-14 at 2.01.35 PM

इसके अलावा परियोजना में दो रेलवे ओवरब्रिज, 10 बड़े पुल और सात इंटरचेंज भी शामिल हैं। ये यातायात को सुगम बनाएंगे। देहरादून में डाट काली मंदिर के पास 370 मीटर लंबी सुरंग का निर्माण इस एक्सप्रेसवे की उन्नत इंजीनियरिंग का एक और उदाहरण है।

स्थानीय लोगों में प्रधानमंत्री के इस दौरे और एक्सप्रेसवे के लोकार्पण को लेकर खासा उत्साह देखने को मिला। माना जा रहा है कि यह परियोजना कनेक्टिविटी को बेहतर बनाने के साथ क्षेत्रीय विकास, पर्यटन और आर्थिक गतिविधियों को भी नई गति देगी।

READ MORE 

ये भी पढ़ें  मेरठ: टायर गोदाम में भीषण आग, लाखों का नुकसान… स्थानीय लोगों में दहशत

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button