Hardoi City

बिलग्राम में भिड़ंत के बाद बेकाबू हुआ ट्रक…कई गुमटियां को रौंदा, मेडिकल स्टोर का टीन शेड टूटा

देर रात मुख्य चौराहे पर हादसा, दुकानें बंद होने से जनहानि होने से बची, छोटे व्यापारियों का चौपट हुआ कारोबार

नितेश चंद्र शुक्ला

हरदोई, 14 अप्रैल 2026:

कानपुर-हरदोई रोड पर बिलग्राम कस्बे में सोमवार देर रात मुख्य चौराहे पर दो तेज रफ्तार ट्रक आमने-सामने भिड़ गए। टक्कर इतनी तेज थी कि एक ट्रक बेकाबू होकर सड़क किनारे कई पान की गुमटियों को तोड़ते हुए मेडिकल स्टोर के टीन शेड में भिड़ गया।

बिलग्राम कस्बा कानपुर हरदोई रोड पर है। इसी के मुख्य चौराहे पर बीती रात विपरीत दिशा से आ रहे दो ट्रक भिड़ गए। टक्कर से बचने के लिए एक ट्रक चालक ने ब्रेक मारी लेकिन सामने वाला ट्रक भारी माल लदा होने से रोड किनारे गुमटियों की ओर बढ़ चला और तेज धमाके के साथ टकरा गया। हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी फैल गई। आसपास के लोग मौके पर जुट गए। टक्कर की आवाज दूर तक सुनाई दी, जिससे लोग घरों से बाहर निकल आए।

ये भी पढ़ें:

गनीमत रही कि जिस वक्त हादसा हुआ, उस समय सभी दुकानें बंद थीं। इसी वजह से कोई जनहानि नहीं हुई। हालांकि छोटे दुकानदारों को बड़ा नुकसान उठाना पड़ा। विक्की पान भंडार और प्रकाश पान भंडार पूरी तरह तबाह हो गए, जिससे उनका सामान बिखर गया। ब्रेक लगाने की वजह से रोड पर ट्रक के पहियों के निशान दूर तक दिखाई दे रहे थे। पुलिस ने दोनों ट्रकों को कब्जे में ले लिया है। व्यापारियों ने नुकसान की भरपाई की मांग रखी है।

Advertisement

READ MORE

ये भी पढ़ें  रोडवेज बस रोककर दबंगों का हमला...ड्राइवर व कंडक्टर समेत यात्रियों से मारपीट

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link