Lucknow City

मां हॉस्पिटल में, बेटा करा रहा था इलाज…घर से लाखों का माल उड़ा ले गए चोर

नगराम क्षेत्र में हुई वारदात, पड़ोसियों ने दरवाजा खुला देखकर बेटे को दी खबर, अलमारी और बक्से में रखे थे मां व बहन के जेवर

एमएम खान

मोहनलालगंज, 14 अप्रैल 2026:

नगराम के बहरौली गांव में बंद पड़े मकान को निशाना बनाकर चोरों ने लाखों के जेवर पार कर दिए। घर का मालिक अपनी बीमार मां को लेकर लखनऊ के गोमतीनगर स्थित अस्पताल में भर्ती कर इलाज करा रहा था, इसी दौरान वारदात को अंजाम दिया गया। पुलिस फुटेज के सहारे चोरों का सुराग खोज रही है।

बहरौली निवासी अभिषेक के मुताबिक, मां की तबीयत खराब होने पर वह दो दिन पहले घर में ताला लगाकर उन्हें अस्पताल ले गया था। डॉक्टरों ने उन्हें एडमिट कर इलाज शुरू किया। अन्य कोई मददगार न होने के कारण अभिषेक को मां के पास हॉस्पिटल में ही रुकना पड़ा। मंगलवार को पड़ोसियों ने फोन कर बताया कि उसके घर का दरवाजा खुला पड़ा है। यह सुनकर वह तुरंत अस्पताल से गांव पहुंचा।

ये भी पढ़ें:

घर पहुंचने पर बाहर का ताला टूटा मिला। अंदर कमरे का सामान बिखरा पड़ा था। अलमारी और बक्सा खुला था, जिसमें रखे मां और बहन के करीब चार लाख रुपये के जेवर गायब थे। घटना की जानकारी मिलते ही अभिषेक ने डायल 112 पर कॉल कर पुलिस को सूचना दी।

मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन की। पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। पुलिस टीम चोरों की तलाश में जुटी है। बीमारी और इलाज के नाजुक समय चोरी की वारदात से हुए नुकसान के कारण अभिषेक ने घटना का जल्द खुलासा करने की मांग की है।

READ MORE 

ये भी पढ़ें  मोहनलालगंज में गूंजा हर-हर महादेव का उद्घोष.. कथा वाचक ने किया शिव-पार्वती विवाह का बखान

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button