Lucknow City

स्वच्छ लखनऊ की ओर बड़ा कदम… इस वार्ड में सफाई अभियान की नई शुरुआत

चिनहट द्वितीय वार्ड के पार्षद ने किया शुभारंभ, स्वीपिंग वेस्ट कलेक्शन वाहनों को दिखाई हरी झंडी, खुद झाड़ू लगाकर दिया स्वच्छता का संदेश

लखनऊ, 16 अप्रैल 2026:

यूपी की राजधानी लखनऊ को स्वच्छता रैंकिंग में शीर्ष स्थान दिलाने की दिशा में एक और अहम कदम उठाया गया है। गोमतीनगर क्षेत्र के चिनहट द्वितीय वार्ड में हस्तचालित सफाई (स्वीपिंग) कार्य का विधिवत शुभारंभ किया गया। इस पहल का संचालन लखनऊ स्वच्छता अभियान संस्था को सौंपा गया है। इसने कार्य प्रारंभ कर दिया है।

इस अभियान के तहत मुख्य सड़कों के साथ-साथ आंतरिक गलियों और मोहल्लों में भी नियमित सफाई सुनिश्चित की जाएगी। इससे क्षेत्र की सफाई व्यवस्था मजबूत होने के साथ स्थानीय निवासियों को साफ-सुथरा वातावरण भी मिलेगा।

कार्यक्रम के दौरान स्थानीय पार्षद शैलेन्द्र वर्मा ने सफाई कर्मियों और स्वीपिंग वेस्ट कलेक्शन वाहनों को हरी झंडी दिखाकर अभियान की शुरुआत की। इस मौके पर उन्होंने स्वयं झाड़ू लगाकर सफाई मित्रों का उत्साहवर्धन किया। आम लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया।
पार्षद वर्मा ने कहा कि सफाई मित्र हमारी स्वच्छता व्यवस्था की आधारशिला हैं। उनके समर्पण और मेहनत से ही लखनऊ को देश के स्वच्छ शहरों में शीर्ष स्थान दिलाया जा सकता है।

ये भी पढ़ें:

उन्होंने सभी सफाई कर्मियों से कर्तव्यनिष्ठा और जिम्मेदारी के साथ कार्य करने का आह्वान किया। नागरिकों से भी सहयोग की अपील की। कार्यक्रम में लखनऊ स्वच्छता अभियान के क्षेत्रीय निदेशक अभय रंजन, सफाई निरीक्षक डॉ. राकेश कुमार, जोनल इंचार्ज (एलएसए) राजकरन सिंह, ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह समेत नगर निगम के अन्य अधिकारी और स्थानीय नागरिक भी मौजूद रहे।

READ MORE 

ये भी पढ़ें  स्टीयरिंग संभालिए... कल से खुल रहा लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे, 45 मिनट का सफर, महंगा पड़ेगा टोल

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button