Barabanki City

मौसम साफ हुआ तो टूट पड़ी मौत… कमजोर पेड़ की डाल गिरी, दो मजदूरों की मौत, एक घायल

आंधी के बाद कमजोर हो चुकी डाल अचानक सड़क पर गुजर रही ट्रैक्टर ट्रॉली पर आ गिरी, एक ही गांव के रहने वाले थे मृतक

बाराबंकी, 15 मई 2026:

बाराबंकी के टिकैतनगर क्षेत्र में मौसम सामान्य होने के बाद भेलसर मार्ग पर मैदीपुर गांव के पास सड़क किनारे खड़े पुराने पेड़ की भारी डाल टूटकर ट्रैक्टर-ट्रॉली पर गिर गई। इस हादसे में ट्रॉली पर सवार दो मजदूरों की मौत हो गई, जबकि चालक घायल हो गया।

ग्राम खेतासराय निवासी मंगल शटरिंग का सामान लेकर ट्रैक्टर-ट्रॉली से अपने गांव लौट रहा था। ट्रॉली पर गांव के ही मजदूर मैकूलाल (55) और विकास (35) भी सवार थे। जैसे ही वाहन मैदीपुर गांव के पास पहुंचा, सड़क किनारे खड़े एक जर्जर पेड़ की मोटी डाल अचानक टूटकर ट्रॉली पर आ गिरी।

तेज आवाज के साथ हुए इस हादसे में मैकूलाल और विकास ट्रॉली में दब गए और गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत राहत कार्य शुरू किया और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने तीनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र टिकैतनगर पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने मैकूलाल और विकास को मृत घोषित कर दिया। घायल चालक मंगल का उपचार जारी है।

ये भी पढ़ें:

गौरतलब है कि एक दिन पहले आए तेज आंधी-तूफान में क्षेत्र के कई पेड़ उखड़ गए थे। जो पेड़ खड़े रह गए, हवा के थपेड़ों से उनकी डालियां कमजोर हो गई थीं। आशंका है कि इसी वजह से यह भारी डाल टूटकर नीचे आ गिरी और दो परिवारों की खुशियां मातम में बदल गईं।

READ MORE 

ये भी पढ़ें  बाराबंकी: सीएम ने 254 परियोजनाएं सौंपीं, इंडस्ट्रियल एरिया देने का एलान, कहा...वंदे मातरम न गाने वालों को पहचानें

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button