Lucknow City

मैं तुम पर फिदा हूं… LU छात्रा के शोषण की कोशिश का आरोपी असिस्टेंट प्रोफेसर हिरासत में

बातचीत के ऑडियो वायरल होने से मचा हड़कंप, बीएससी स्टूडेंट को छुट्टी छोड़कर बुलाने का दबाव, पेपर लीक का लालच और अशोभनीय बातचीत के आरोप, केस दर्ज

लखनऊ, 16 मई 2026:

लखनऊ विश्वविद्यालय में एक असिस्टेंट प्रोफेसर पर बीएससी की छात्रा को कथित तौर पर परीक्षा का प्रश्नपत्र लीक कराने का लालच देकर उसका शोषण करने की कोशिश का गंभीर आरोप लगा है। मामला सामने आने के बाद विश्वविद्यालय परिसर में हड़कंप मच गया। छात्रा और प्रोफेसर के बीच हुई बातचीत के कथित ऑडियो वायरल होने पर विश्वविद्यालय प्रशासन ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है।

आरोप जंतु विज्ञान विभाग के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. परमजीत सिंह पर लगा है। वायरल ऑडियो में प्रोफेसर छात्रा से कहते सुनाई दे रहे हैं… डार्लिंग, तुम्हारे लिए पेपर आउट करा दिया है… एग्जाम से पहले वापस आ जाओ, यहां पेपर दे देंगे। बातचीत के दौरान वह छात्रा पर छुट्टी छोड़कर लौटने का दबाव भी बनाते सुनाई देते हैं।

Lucknow University Professor Detained Over Harassment (1)

ये भी पढ़ें:

ऑडियो में प्रोफेसर, छात्रा से निजी अंदाज में बात करते हुए उसकी मां का हाल पूछते हैं। फोन कटने के बाद छात्रा की आवाज भी रिकॉर्डिंग में सुनाई देती है, जिसमें वह कहती है, ये मुझे बुला रहे हैं… मुझे पेपर नहीं चाहिए… मेरा फिर से उत्पीड़न करना चाहते हैं। एक अन्य ऑडियो में प्रोफेसर कथित तौर पर कहते हैं… मैं तुम पर फिदा हूं, धोखा मत देना प्लीज। वायरल ऑडियो की पुष्टि दि हो हल्ला नहीं करता है।

मामले को गंभीर मानते हुए विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक ने स्थानीय हसनगंज कोतवाली में तहरीर देकर एफआईआर दर्ज कराई है। तहरीर में कहा गया कि प्रोफेसर और छात्रा के बीच अशोभनीय बातचीत के तीन ऑडियो मिले हैं। छात्रा ने भी विभागाध्यक्ष को लिखित शिकायत भेजी है।

विश्वविद्यालय के कुलपति ने आंतरिक शिकायत निवारण समिति को 24 घंटे में जांच रिपोर्ट सौंपने के निर्देश दिए हैं। वहीं पुलिस ने आरोपी प्रोफेसर को शुक्रवार रात हिरासत में ले लिया। पूरे मामले ने विश्वविद्यालय की परीक्षा व्यवस्था और छात्राओं की सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

READ MORE

ये भी पढ़ें  लखनऊ : चौक में सर्राफा व्यापारी ने लगाई फांसी... अलीगंज में दवा कारोबारी ने खुद को मारी गोली

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link