Sitapur City

शराब पीकर पिता ने 13 वर्षीय बेटी को बनाया हवस का शिकार… मां पहुंची थाने, ऐसे उतरा नशा

बुआ के घर से लौटते समय गन्ने के खेत में ले जाकर दरिंदगी का आरोप, सहमी बच्ची के शरीर पर खरोंच के निशान देखकर मां को हुआ शक, पुलिस ने दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर आरोपी को दबोचा

सीतापुर, 19 मई 2026:

सीतापुर के कमलापुर थाना क्षेत्र में एक पिता ने शराब के नशे में अपनी 13 वर्षीय बेटी के साथ हैवानियत की। घर लौटी बेटी की हालत देखकर बिफरी मां थाने पहुंच गई। पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी पिता को खोज निकाला और जेल भेज दिया। पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया गया है।

पुलिस के अनुसार आरोपी महतो अपनी बेटी को उसकी बुआ के घर से वापस लेकर आ रहा था। उसने पहले से ही शराब पी रखी थी। गांव के पास पहुंचने पर वह बच्ची को गन्ने के खेत में ले गया और उसके साथ जबरदस्ती की। इसके बाद वह बच्ची को घर ले आया। पिता इस शर्मनाक हरकत के बाद नशे में धुत पड़ा था। वहीं मां का ध्यान बेटी की हालत पर गया।

घर पहुंचने के बाद से ही बच्ची काफी सहमी हुई थी। उसके शरीर पर खरोंच के निशान देखकर मां को शक हुआ। पूछताछ में बच्ची ने रोते हुए पूरी घटना बताई। यह सुनते ही परिवार के लोग सन्न रह गए और तुरंत पुलिस को सूचना दी गई।

सूचना मिलते ही कमलापुर पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को हिरासत में ले लिया। बच्ची को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा गया। पुलिस ने मौके का भी जायजा लेकर साक्ष्य जुटाए हैं। पीड़िता का मेडिकल कराकर आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। घटना के बाद थाने में आकर आरोपी महतो का नशा उतर चुका था।

READ MORE 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button