Lucknow City

LDA का बुलडोजर एक्शन तेज : किसान पथ के किनारे अवैध प्लॉटिंग ध्वस्त, कमर्शियल बिल्डिंग सील

लखनऊ में पीजीआई से मोहनलालगंज तक चला प्रवर्तन अभियान, बिना नक्शा पास कराए हो रहे निर्माण पर एलडीए की बड़ी कार्रवाई

लखनऊ, 20 मई 2026:

यूपी की राजधानी लखनऊ में अवैध निर्माण और अवैध प्लॉटिंग के खिलाफ लखनऊ विकास प्राधिकरण (एलडीए) का बुलडोजर अभियान लगातार आक्रामक होता जा रहा है। शहर के अलग-अलग इलाकों में एलडीए की प्रवर्तन टीमें लगातार कार्रवाई कर अवैध कब्जों और नियमों को ताक पर रखकर विकसित की जा रही कॉलोनियों पर शिकंजा कस रही हैं। इस क्रम में पीजीआई क्षेत्र और मोहनलालगंज में एलडीए ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध प्लॉटिंग ध्वस्त कर दी, जबकि एक अवैध व्यावसायिक भवन को सील कर दिया गया।

एलडीए उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार के निर्देश पर प्रवर्तन जोन-2 की टीम ने यह अभियान चलाया। जोनल अधिकारी रवि नंदन सिंह के नेतृत्व में पीजीआई क्षेत्र के ग्राम डलौना में किसान पथ के किनारे विकसित की जा रही अवैध कॉलोनी पर बुलडोजर चलाया गया। बताया गया कि मोहम्मद दानिश, इरशाद अहमद अंसारी व अन्य द्वारा करीब दो बीघा क्षेत्रफल में बिना ले-आउट स्वीकृति के अवैध प्लॉटिंग की जा रही थी।

WhatsApp Image 2026-05-20 at 8.22.41 AM

ये भी पढ़ें:

एलडीए की अनुमति के बिना सड़क, प्लॉट और अन्य विकास कार्य तेजी से कराए जा रहे थे। एलडीए अधिकारियों के अनुसार मामले में पहले ही विहित न्यायालय में वाद दायर किया गया था। इसके बाद ध्वस्तीकरण के आदेश पारित हुए थे। आदेश के अनुपालन में प्रवर्तन टीम भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंची और अवैध निर्माण व विकास कार्यों को ध्वस्त कर दिया। बुलडोजर कार्रवाई के दौरान इलाके में हड़कंप मच गया।

इसके अलावा मोहनलालगंज के हरकंशगढ़ी क्षेत्र में किसान पथ किनारे बन रहे एक अवैध व्यावसायिक भवन पर भी एलडीए ने सख्त कार्रवाई की। अवधेश प्रताप सिंह व अन्य द्वारा बिना मानचित्र स्वीकृति के कराए जा रहे इस कमर्शियल निर्माण को प्रवर्तन टीम ने सील कर दिया। एलडीए अधिकारियों ने साफ किया है कि बिना नक्शा पास कराए या बिना ले-आउट स्वीकृति के किसी भी प्रकार का निर्माण अथवा प्लॉटिंग करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

READ MORE 

ये भी पढ़ें  हॉर्न ना बजाने पर दिल्ली में महासंग्राम, दो बहनों ने पड़ोसियों पर चढ़ा दी कार, घर में घुस कर धमकाया

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button