Gorakhpur

राजकुमार हत्याकांड : जेल के भीतर गैंगवार का डर, आठ आरोपी बदमाश अलग-अलग जिलों में शिफ्ट

जेल प्रशासन को बैरक के अंदर गुटबाजी और संदिग्ध गतिविधियों की मिल रही थी सूचना, रिपोर्ट के बाद प्रशासन ने हत्या के आरोपियों को अलग-अलग जेलों में भेजा

गोरखपुर, 24 मई 2026:

गोरखपुर के चिलुआताल में प्रॉपर्टी डीलर राजकुमार चौहान हत्याकांड में बंद आठ आरोपियों को प्रशासन ने अलग-अलग जेलों में भेज दिया है। जेल के भीतर बढ़ती गुटबाजी और आपसी नेटवर्किंग की आशंका के बाद यह फैसला लिया गया। जेल प्रशासन की रिपोर्ट पर डीएम के निर्देश के बाद आरोपियों का ट्रांसफर कर दिया गया।

बता दें कि 17 मार्च की सुबह चिलुआताल इलाके के बरगदवा गांव में प्रॉपर्टी डीलर राजकुमार चौहान की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। वारदात में चाकू से हमला किए जाने की भी बात सामने आई थी। पुलिस ने जांच के दौरान मुख्य आरोपियों समेत कई लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। बाद में नौ आरोपियों पर गैंगस्टर एक्ट की कार्रवाई भी की गई।

जेल प्रशासन के मुताबिक हत्या और साजिश के आरोप में बंद आरोपी बैरक के अंदर अलग-अलग गुट बनाकर सक्रिय थे। उनकी गतिविधियों को संदिग्ध मानते हुए इसकी रिपोर्ट शासन और जिला प्रशासन को भेजी गई थी। इसके बाद सभी को अलग-अलग जेलों में शिफ्ट करने का आदेश जारी हुआ।

ये भी पढ़ें:

आदेश के तहत विपिन यादव और सचिन यादव को आजमगढ़ जेल भेजा गया है। राज चौहान उर्फ निरहू को महराजगंज, शेषनाथ यादव को मऊ, अंकित यादव और दीपक गौड़ को संतकबीरनगर, देवव्रत यादव को अंबेडकरनगर जबकि मनीष यादव को देवरिया जेल स्थानांतरित किया गया है।

पुलिस राज चौहान उर्फ निरहू और विपिन यादव को हत्या का मुख्य आरोपी मान रही है। बाकी आरोपियों पर साजिश रचने, मदद करने और सबूत छिपाने के आरोप हैं। चिलुआताल थाना पुलिस मामले में चार्जशीट दाखिल कर चुकी है।

READ MORE 

ये भी पढ़ें  मां को घायल कर मासूम बेटे को उठा ले गए...पुलिस की नाकाबंदी में ऐसे फंसे बदमाश

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button