Uttarakhand

भू-माफियाओं के खिलाफ ‘ऑपरेशन प्रहार’… महाराष्ट्र की महिला से धोखाधड़ी, पार्षद गिरफ्तार

देहरादून पुलिस की पार्षद अमित भंडारी उर्फ दीपू के खिलाफ कार्रवाई, मास्टरमाइंड प्रदीप सकलानी को भेजा जा चुका जेल, अन्य संदिग्धों से पूछताछ जारी

राजकिशोर तिवारी

देहरादून, 24 मई 2026:

देहरादून पुलिस ने ‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत महिला के पुत्रों के नकली मृत्यु प्रमाण पत्र तैयार कर जमीन बेचने के मामले में पार्षद अमित भंडारी को शनिवार रात गिरफ्तार किया। इससे पहले पुलिस इसी मामले में 20 हजार के इनामी व कथित मास्टरमाइंड प्रदीप सकलानी को जेल भेज चुकी है।

पुलिस के अनुसार, पूछताछ में प्रदीप सकलानी ने कई सहयोगियों और संदिग्धों के नाम उजागर किए थे, जिसके बाद विशेष टीमें गठित कर अलग-अलग थानों में उनसे लगातार पूछताछ की गई। जांच के दौरान नेहरू कॉलोनी थाना क्षेत्र के वार्ड 56 के पार्षद अमित भंडारी सहित कई लोगों के नाम सामने आए। इसके बाद अमित भंडारी को गिरफ्तार कर लिया गया।

ये भी पढ़ें:

मामला एक बुजुर्ग महिला प्रतिमा लाखीराम कंसवाल निवासी महाराष्ट्र की देहरादून स्थित जमीन से जुड़ा है। आरोप है कि फर्जी दस्तावेज और महिला के दोनों पुत्रों के नकली मृत्यु प्रमाण पत्र तैयार कर जमीन को तीन अलग-अलग लोगों को बेच दिया गया।

Advertisement

इस मामले में थाना नेहरू कॉलोनी में धोखाधड़ी, जालसाजी और आपराधिक साजिश की धाराओं में मुकदमा दर्ज है। अन्य संदिग्धों से भी पूछताछ जारी है और जल्द ही प्रदीप सकलानी की पुलिस कस्टडी रिमांड लेकर पूरे नेटवर्क का खुलासा किया जाएगा।

READ MORE 

ये भी पढ़ें  छत्तीसगढ़ : मंदिर से दर्शन कर लौट रहे युवको की बाइक पेड़ से टकराई, दर्दनाक हादसे में 1 की मौत, 2 घायल

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link