Ayodhya

गुप्तारघाट पर सरयू की सफाई… एक टन प्लास्टिक कचरा निकला, लोगों से की ये अपील

अयोध्या में सरयू नदी पर चला स्वच्छता अभियान, नागरिकों व समाजसेवियों ने किया श्रमदान, नदियों में अपशिष्ट न डालने को किया जागरूक

अनिल निषाद

अयोध्या, 24 मई 2026:

अयोध्या में सरयू नदी को स्वच्छ एवं निर्मल बनाए रखने के लिए रविवार को गुप्तारघाट पर स्वच्छता अभियान चलाया गया। अभियान में स्थानीय नागरिकों व समाजसेवियों ने श्रमदान किया। इस दौरान लोगों से अपील की गई कि इसमें कूडा-कचरा न डालें।

नगर निगम के साथ स्वयंसेवी संस्थाओं ने घाटों की सफाई की। साथ ही पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। प्लास्टिक मुक्त घाट बनाने के संकल्प के साथ चलाए गए इस विशेष अभियान में स्वयंसेवकों ने सरयू तट एवं जल क्षेत्र से लगभग 1000 किलोग्राम प्लास्टिक कचरा, सिंगल यूज़ प्लास्टिक, पॉलीथिन व अन्य अपशिष्ट सामग्री एकत्र की।

WhatsApp Image 2026-05-24 at 6.27.23 PM

योग गुरु रामसुफल ने कहा कि सरयू नदी हमारी आस्था एवं जीवन रेखा है। इसे स्वच्छ रखना केवल सरकार ही नहीं, बल्कि समाज के प्रत्येक व्यक्ति की जिम्मेदारी है। उन्होंने श्रद्धालुओं से अपील करते हुए कहा कि सरयू आस्था की नदी है, इसमें प्रेम और श्रद्धा के साथ स्नान करें व कूड़ा-कचरा न डालें।

धनंजय पांडेय ने कहा कि इस प्रकार के संयुक्त अभियान आगे भी निरंतर चलते रहेंगे और लोगों को नदियों में अपशिष्ट न डालने के लिए जागरूक किया जाता रहेगा। वहीं, हिमांशु त्रिपाठी ने कहा कि सरयू को स्वच्छ रखना हमारा कर्तव्य है और भविष्य में भी इस प्रकार के अभियान जारी रहेंगे।

WhatsApp Image 2026-05-24 at 6.27.22 PM

अभियान के अंत में घाट पर उपस्थित श्रद्धालुओं व स्थानीय दुकानदारों से अपील की कि वे सरयू नदी में प्लास्टिक, पॉलीथिन एवं पूजा सामग्री प्रवाहित न करें। डस्टबिन का उपयोग कर स्वच्छ व हरित अयोध्या के निर्माण में सहयोग दें।

अभियान में प्रफुल्ल गुप्ता, आलोक, नगर निगम से महेंद्र प्रताप सिंह, नीरज कुमार, समाजसेविका विजय लक्ष्मी, समाजसेवक शिवकुमारआदि मौजूद रहे।

READ MORE 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button