Lucknow City

लखनऊ में 50 सेकेंड की सनसनी… दिनदहाड़े प्रॉपर्टी डीलर पर ताबड़तोड़ फायरिंग

PGI इलाके में बाइक सवार बदमाशों का खूनी खेल, CCTV में कैद हुई वारदात, सीने-सिर में गोली लगने से कारोबारी गंभीर, पुलिस जमीन विवाद और पुरानी रंजिश के एंगल पर जांच में जुटी

लखनऊ, 27 मई 2026:

यूपी की राजधानी लखनऊ में बुधवार दोपहर पीजीआई क्षेत्र में बाइक सवार बेखौफ बदमाशों ने फिल्मी अंदाज में एक प्रॉपर्टी डीलर पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दीं। दिनदहाड़े हुई इस दुस्साहसिक वारदात से इलाके में दहशत और अफरातफरी का माहौल बन गया। हमलावर घटना को अंजाम देने के बाद हवा में पिस्टल लहराते हुए मौके से फरार हो गए। पूरी वारदात महज 50 सेकंड के भीतर अंजाम दी गई। इसका सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है।

गंभीर रूप से घायल प्रॉपर्टी डीलर संदीप सिंह (44) को तत्काल इलाज के लिए नजदीक के अपेक्स ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया जहां उनकी हालत नाजुक बनी हुई है। मूल रूप से जौनपुर निवासी संदीप सिंह वर्तमान में पत्नी प्रीति, बेटी सीवी और बेटे सार्थक के साथ वृंदावन क्षेत्र में किराये के मकान में रहते हैं। वह मोहनलालगंज इलाके में प्लॉटिंग और प्रॉपर्टी डीलिंग का कारोबार करते हैं। रायबरेली रोड स्थित कल्ली पश्चिम में उनका कार्यालय है।

WhatsApp Image 2026-05-27 at 3.48.14 PM

जानकारी के मुताबिक बुधवार दोपहर संदीप अपने कार्यालय पहुंचे थे। चालक प्रदीप के अनुसार वह कार से उतरकर दफ्तर की सीढ़ियां चढ़ रहे थे तभी बाइक पर आए दो बदमाशों में पीछे बैठे युवक ने उन पर ताबड़तोड़ तीन राउंड फायरिंग कर दी। गोली लगते ही संदीप खून से लथपथ होकर जमीन पर गिर पड़े। हमलावर मौके से रायबरेली रोड की ओर फरार हो गए।

डीसीपी साउथ अमित आनंद के अनुसार संदीप अपने कर्मचारी विपिन कुमार के साथ कार्यालय पहुंचे थे। संदीप फोन पर बात करते हुए दफ्तर की ओर बढ़ रहे थे, तभी सफेद गमछा लपेटे एक युवक ने बेहद करीब से उन पर गोलियां दाग दीं। एक गोली सीने, दूसरी पेट और तीसरी सिर के पास लगी। गोली चलने की आवाज सुनकर कर्मचारी और आसपास के लोग मौके पर पहुंचे तथा घायल को अस्पताल भिजवाया गया।

WhatsApp Image 2026-05-27 at 3.48.14 PM (1)

पुलिस को घटनास्थल के सीसीटीवी फुटेज मिले हैं। उनमें साफ दिख रहा है कि हमलावर पहले से घात लगाकर खड़े थे। संदीप के पहुंचते ही उन्होंने हमला बोल दिया। पुलिस अब जमीन विवाद, पैसों के लेनदेन और पुरानी रंजिश समेत कई बिंदुओं पर जांच कर रही है। आरोपियों की तलाश में कई टीमें गठित कर दी गई हैं।

READ MORE 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button