Entertainment

तो ये बाल असली नहीं हैं… किस वजह से गंजे हुए हनी सिंह, जानिए पूरी कहानी

बीमारी ने बदला हनी सिंह का लुक, विग पहनकर स्टेज पर कर रहे परफॉर्म, जलवा लेकिन आज भी कायम

एंटरटेनमेंट डेस्क, 27 मई 2026:

मशहूर भारतीय रैपर और म्यूजिक कंपोजर यो यो हनी सिंह एक बार फिर सुर्खियों में हैं। हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में सिंगर ने अपनी पर्सनल लाइफ और सेहत को लेकर एक ऐसा चौंकाने वाला खुलासा किया है जिसने उनके करोड़ों फैंस को हैरान कर दिया है। हनी सिंह ने बताया कि वे पूरी तरह से गंजे हो चुके हैं और अब पब्लिक में जो बाल दिखते हैं वह असल में एक विग है।

दवाइयों का हुआ साइड इफेक्ट

हनी सिंह पिछले कई सालों से ‘बाइपोलर डिसऑर्डर’ और गंभीर डिप्रेशन जैसी मानसिक बीमारियों से जूझ रहे थे। सिंगर ने बताया कि इस बीमारी के इलाज के लिए वे बहुत भारी दवाइयां ले रहे थे। इन दवाओं के खतरनाक साइड इफेक्ट्स के कारण उनके सिर के सारे बाल धीरे-धीरे पूरी तरह झड़ गए। उनका कहना है कि मेरा लुक भले ही बदल गया है लेकिन फैंस का प्यार आज भी कायम है।

WhatsApp Image 2026-05-27 at 6.34.09 PM

सात साल तक गलत इलाज और बढ़ा वजन

इंटरव्यू में हनी सिंह ने अपने संघर्ष के दिनों को याद करते हुए बताया कि वे लगभग सात साल तक एक ही डॉक्टर से इलाज करवा रहे थे। उस दौरान दवाइयों का कोई सकारात्मक असर नहीं हो रहा था बल्कि उनके साइड इफेक्ट्स बढ़ते जा रहे थे। बीमारी और दवाओं के असर के कारण एक समय उनका वजन बढ़कर 105 किलो तक पहुंच गया था लेकिन जब उन्होंने अपना डॉक्टर बदला तब उनकी सेहत में सुधार होना शुरू हुआ। नए डॉक्टर ने पुरानी दवाइयां बंद कर के नया ट्रीटमेंट शुरू किया।

WhatsApp Image 2026-05-27 at 6.34.09 PM (1)

फैंस दे रहे हैं हनी सिंह को हिम्मत

सही दवाइयां मिलने के बाद हनी सिंह मानसिक रूप से ठीक होने लगे और उन्होंने दोबारा म्यूजिक इंडस्ट्री में शानदार वापसी की। बालों के पूरी तरह चले जाने के बाद अब वे खुद को कॉन्फिडेंट रखने के लिए विग का इस्तेमाल करते हैं। इस खुलासे के बाद सोशल मीडिया पर हनी सिंह के फैंस उनके इस साहस की तारीफ कर रहे हैं। फैंस का कहना है कि अपनी कमजोरी और बीमारी के बारे में खुलकर बात करने के लिए बहुत हिम्मत चाहिए। यो यो हनी सिंह आज भी लाखों दिलों पर राज करते हैं और उनके फैंस उनके नए गानों का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

READ MORE 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button