Unnao City

उग्रवादी संगठन उल्फा को कर रहे थे फंडिंग… खाक छानते उन्नाव आई असम पुलिस, छिपे आरोपी मिले

असम की तिनसुकिया क्राइम ब्रांच की टीम ने सर्विलांस से ट्रेस की दोनों की लोकेशन, आरोप है कि दोनों प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन उल्फा-आई के लिए फंडिंग कर रहे थे, कोर्ट से ट्रांजिट रिमांड लेकर दोनों को असम ले जाया गया

उन्नाव, 28 मई 2026:

उन्नाव में असम के उग्रवादी संगठन यूनाइटेड लिबरेशन फ्रंट ऑफ असम (उल्फा-आई) से जुड़े दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। दोनों पिछले करीब आठ महीने से सदर कोतवाली क्षेत्र में किराए के मकान में छिपकर रह रहे थे। असम पुलिस ने उन्नाव पुलिस की मदद से दोनों को मोहल्ला बुधवारी से दबोच लिया।

गिरफ्तार आरोपियों में सहारनपुर जिले के थाना कुतुबशेर क्षेत्र की हबीबगढ़ अलीटा कॉलोनी निवासी नूर मोहम्मद व कानपुर के मूलगंज इलाके के नया चौक निवासी 31 वर्षीय मोहम्मद सुभान अहमद शामिल हैं। असम पुलिस का आरोप है कि दोनों उल्फा-आई के लिए फंडिंग का काम कर रहे थे।

मामले में असम के तिनसुकिया जिले की सदर कोतवाली में इसी साल यूएपीए के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। जांच तिनसुकिया क्राइम ब्रांच में तैनात डीएसपी रितूपर्णो गोगोई कर रहे थे। सर्विलांस के जरिए दोनों की लोकेशन उन्नाव में मिली, जिसके बाद असम पुलिस ने उन्नाव एसपी जय प्रकाश सिंह से संपर्क किया।

ये भी पढ़ें:

इसके बाद सर्विलांस सेल और स्वाट टीम की मदद से दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस के मुताबिक दोनों मोहल्ला बुधवारी में शहादत नाम के व्यक्ति के मकान में किराए पर रह रहे थे। असम पुलिस ने दोनों को सीजेएम कोर्ट में पेश कर ट्रांजिट रिमांड मांगी।

सीजेएम भाव्या तिवारी ने बुधवार को सुनवाई के बाद रिमांड मंजूर कर दी। इसके बाद असम पुलिस दोनों आरोपियों को अपने साथ लेकर रवाना हो गई। पुलिस ने बताया कि दोनों आरोपियों को असम पुलिस ने ट्रांजिट रिमांड पर लिया और असम को रवाना हो गई।

READ MORE 

ये भी पढ़ें  मां पर फेंकी खिचड़ी, झगड़ा बढ़ा... बड़े भाई ने छोटे भाई को चाकुओं से गोदकर मार डाला

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button