Barabanki City

टक्कर के बाद आग के गोले बने कंटेनर-डंपर… केबिन में फंसा चालक जिंदा जला

सतरही रेलवे क्रॉसिंग के पास आमने-सामने की भिड़ंत के बाद दोनों वाहनों में भड़क उठी आग, डंपर चालक व ट्रक का खलासी कूदकर बच निकले, देर रात तक नहीं हो सकी मृतक की पहचान

बाराबंकी, 29 मई 2026:

बाराबंकी के हैदरगढ़ कोतवाली क्षेत्र में देर रात कंटेनर ट्रक व डंपर की आमने-सामने टक्कर में बड़ा हादसा हो गया। सतरही रेलवे क्रॉसिंग के पास हुई भिड़ंत के बाद दोनों वाहनों में आग लग गई। हादसे में कंटेनर ट्रक का चालक केबिन में फंस गया और जिंदा जल गया।

टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों वाहनों के अगले हिस्से पूरी तरह चकनाचूर हो गए। देखते ही देखते कंटेनर और डंपर आग के गोले में तब्दील हो गए। मौके पर मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई।

रात में टक्कर से उपजी तेज धमाके की आवाज सुनकर आसपास के लोग जमा हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक डंपर चालक और कंटेनर ट्रक का खलासी वक्त रहते वाहन से कूद गए, जिससे उनकी जान बच गई। कंटेनर चालक बाहर नहीं निकल सका और आग की लपटों में घिर गया। देर रात तक उसकी पहचान नहीं हो सकी थी।

ये भी पढ़ें:

सूचना मिलते ही हैदरगढ़ पुलिस और फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। दमकल कर्मियों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हादसे की वजह से हैदरगढ़-भिटरिया मार्ग पर लंबा जाम लग गया। बाद में क्रेन मंगवाकर दोनों क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क से हटाया गया, जिसके बाद यातायात बहाल कराया जा सका। पुलिस हादसे की जांच में जुटी है।

Advertisement

ये भी पढ़ें  ई-रिक्शा में बीमार होने का ड्रामा...ड्राइवर भी साजिश में शामिल, दम्पति के साथ किया ये कांड

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link