Lucknow City

एक पत्नी से मिलने आया दूसरा बकरीद मनाने… हत्थे चढ़ते ही भेजे गए जेल, जानें पूरा मामला

पुलिस ने पकड़े दो जिलाबदर अपराधी, पुलिस ने देर रात गांव पहुंचकर दबोचा, दोनों पर दर्ज हैं गंभीर मामले, दिसंबर व मई माह में हुई थी जिला बदर की कार्रवाई

एमएम खान

मोहनलालगंज (लखनऊ), 29 मई 2026:

मोहनलालगंज क्षेत्र में जिला बदर घोषित दो अपराधियों को पुलिस ने देर रात गिरफ्तार कर लिया। दोनों आरोपी चोरी-छिपे अपने घर पहुंचे थे। पुलिस टीम ने गांव में दबिश देकर उन्हें पकड़ लिया। दोनों के खिलाफ पहले से गुंडा नियंत्रण अधिनियम के तहत जिलां बदर की कार्रवाई की गई थी।

बताया गया कि बीती रात पुलिस कनकहा मोड़ के पास वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान सूचना मिली कि फत्तेखेड़ा निवासी मोहित कुमार और सारिख खान उर्फ शारिक अपने घर आए हुए हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम गांव पहुंची और मोहित कुमार के घर के बाहर दोनों को गिरफ्तार कर लिया।

ये भी पढ़ें:

पूछताछ में सारिख खान ने बताया कि वह बकरीद का त्योहार मनाने घर आया था। वहीं मोहित कुमार ने पुलिस को बताया कि वह अपनी पत्नी से मिलने पहुंचा था। पुलिस के अनुसार मोहित कुमार के खिलाफ संयुक्त पुलिस आयुक्त कानून व्यवस्था न्यायालय से 17 दिसंबर 2025 से छह माह के लिए, वहीं सारिख खान पर 13 मई को छह माह के लिए जिलाबदर किया गया था।

Advertisement

इसके बावजूद दोनों ने आदेश का उल्लंघन करते हुए जनपद की सीमा में प्रवेश किया।मोहनलालगंज पुलिस ने दोनों के खिलाफ उत्तर प्रदेश गुंडा नियंत्रण अधिनियम की धारा 10 के तहत मुकदमा दर्ज कर उन्हें जेल भेज दिया। सारिख खान पर मारपीट, धमकी, लूट, एससी-एसटी एक्ट और आईटी एक्ट समेत कई मुकदमे दर्ज हैं। वहीं मोहित कुमार पर मारपीट, आगजनी, बलवा और धमकी जैसे गंभीर मामलों में केस दर्ज बताए गए हैं।

READ MORE 

ये भी पढ़ें  बिहार चुनाव : अखिलेश ने बीजेपी पर साधा निशाना, बोले... बदलाव तय, बनेगा नौजवान मुख्यमंत्री

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link