Ayodhya

दो लाख उधार लेकर मुकरा भाजपा नेता… परमहंस आचार्य ने दर्ज कराया मुकदमा

तपस्वी छावनी के महंत जगद्गुरु परमहंस आचार्य ने सच्चिदानंद पर लगाए गंभीर आरोप, बीमारी का हवाला देकर लिए थे दो लाख रुपये, रकम मांगने पर धमकाया, पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की

अनिल निषाद

अयोध्या, 4 जून 2026:

अयोध्या में भाजपा से जुड़े बताए जा रहे सच्चिदानंद के खिलाफ धोखाधड़ी और जान से मारने की धमकी देने का मामला दर्ज किया गया है। तपस्वी छावनी के महंत जगद्गुरु परमहंस आचार्य की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

महंत जगद्गुरु परमहंस आचार्य का आरोप है कि कुछ महीने पहले सच्चिदानंद ने अपने परिवार में बीमारी और आर्थिक परेशानी का हवाला देते हुए उनसे दो लाख रुपये उधार लिए थे। तय समय सीमा बीतने के बाद भी आरोपी ने रकम वापस नहीं की और लगातार टालमटोल करता रहा।

ये भी पढ़ें:

परमहंस आचार्य के मुताबिक उन्होंने कई बार फोन और अन्य माध्यमों से अपनी धनराशि वापस मांगने का प्रयास किया, लेकिन रुपये लौटाने के बजाय आरोपी ने उन्हें धमकाना शुरू कर दिया। उनका आरोप है कि जब उन्होंने पैसे वापस करने का दबाव बनाया तो सच्चिदानंद ने जान से मरवाने तक की धमकी दी।

Advertisement

मामले को गंभीर मानते हुए परमहंस आचार्य ने क्षेत्राधिकारी अयोध्या को तहरीर देकर कानूनी कार्रवाई की मांग की थी। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है और आरोपों की जांच शुरू कर दी है।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि शिकायत में लगाए गए सभी आरोपों की जांच की जा रही है। जांच में जो तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। बताया गया कि सच्चिदानंद का नाम इससे पहले भी विवादों में सामने आ चुका है।

ये भी पढ़ें  झंडे की शक्ल में आया 'शादी' का डिजिटल कार्ड... डाउनलोड करते ही सपा नेताओं के खाली हुए खाते

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link