
अनिल निषाद
अयोध्या, 17 जुलाई 2026ः
योगी सरकार शहर से लेकर गांवों तक सड़कों का जाल बिछा रही है, जिससे लोगों को आवागमन में परेशानियों का सामना न करना पड़े। इसी क्रम में अयोध्या के विकासखंड पूरा क्षेत्र में विधायक वेद प्रकाश गुप्ता ने लगभग दो करोड़ रुपये की लागत से बनने वाली तीन सड़क परियोजनाओं का शिलान्यास किया। उन्होंने कहा कि सड़कें किसी भी क्षेत्र के आर्थिक और सामाजिक विकास की आधारशिला होती हैं।
विधायक वेद प्रकाश गुप्ता ने कहा कि बेहतर संपर्क मार्ग बनने से किसानों, व्यापारियों, विद्यार्थियों और आम लोगों को सीधा लाभ मिलता है। विधायक ने जिन परियोजनाओं का शिलान्यास किया उसमें मड़ना के सेवरा चौरा पक्की सड़क से बलुईया मांझा तक 1.580 किमी. सड़क का निर्माण, दतौली में प्रह्लाद वर्मा के घर से नहर होते हुए पक्की सड़क बरौली-मड़ना संपर्क मार्ग तक 1.210 किमी. सड़क का निर्माण और खानपुर पुरसाएं में राजेन्द्र प्रसाद तिवारी के घर से पकौड़ी हरिजन के घर तक 0.550 किमी. सड़क का निर्माण शामिल है।
गन्ना समिति के चेयरमैन दीपेन्द्र सिंह ने कहा कि सरकार की प्राथमिकता प्रत्येक गांव को गुणवत्तापूर्ण सड़क नेटवर्क से जोड़कर विकास की मुख्यधारा में शामिल करना है। कार्यक्रम में तिलकराम मौर्य, हरभजन गौड़, अरविन्द सिंह, मीडिया प्रभारी अमित कुमार मिश्र, मंडल अध्यक्ष कपिल देव वर्मा, वरुण चौधरी, ओम प्रकाश यादव, अच्छे लाल निषाद, राघवेन्द्र पाण्डेय, प्रदीप सिंह, प्रह्लाद वर्मा, रामजीत निषाद, लोकेश तिवारी, आशीष मणि त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।






