Uttarakhand

कालाबाजारी-जमाखोरी करने वालों पर कसेगा शिकंजा, मुख्य सचिव ने कहा… अफसर फील्ड में उतरें

आनन्द बर्द्धन ने नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले के विभाग के साथ की समीक्षा बैठक, कहा- बाजार में खाद्य सामग्री, डीजल-पेट्रोल, एलपीजी व अन्य आवश्यक उपभोक्ता वस्तुओं की उपलब्धता व कीमतों पर रखी जाए नजर

योगेंद्र मलिक

देहरादून, 29 मई 2026ः

आवश्यक वस्तुओं की कालाबाजारी व जमाखोरी को लेकर उत्तराखंड के मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने शुक्रवार को सचिवालय में अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने कहा कि लगातार निरीक्षण अभियान चलाकर बाजारों, गोदामों और थोक विक्रेताओं की नियमित जांच हो और गड़बड़ी मिलने पर कार्रवाई की जाए। इसके लिए अफसर फील्ड में उतरें।

मुख्य सचिव ने प्रदेश में खाद्यान्न एवं दैनिक आवश्यकताओं की वस्तुओं को लेकर खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले के विभाग के साथ समीक्षा बैठक की। उन्होंने आयुक्त खाद्य बीएल राणा से प्रदेश में दैनिक आवश्यक वस्तुओं की उपलब्धता व कीमतों की जानकारी ली।

ये भी पढ़ें:

उन्होंने प्रदेश में आमजन की रोजमर्रा की जरूरी वस्तुओं की उचित दरों पर उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए सम्बन्धित विभागों को लगातार व नियमित मॉनिटरिंग करने को कहा। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार आमजन को राहत प्रदान करने व बाजार व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध है।

आनन्द बर्द्धन ने कहा कि बाजार में खाद्य सामग्री, डीजल-पेट्रोल, एलपीजी व अन्य आवश्यक उपभोक्ता वस्तुओं की उपलब्धता और मूल्य स्थिति पर निगरानी रखी जाए, ताकि आम जनता को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।

उन्होंने सभी जनपदों विशेषकर चारधाम यात्रा से सम्बन्धित जनपदों में आवश्यक वस्तुओं की उपलब्धता व मूल्य नियंत्रण की स्थिति पर विशेष ध्यान देने और किसी भी प्रकार की अनियमितता पाए जाने पर कार्रवाई करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर आयुक्त खाद्य बीएल राणा, चीफ मार्केटिंग ऑफिसर डॉ. एमएस विसेन, रीजनल मार्केटिंग ऑफिसर सीएम घिल्डियाल और उपायुक्त निधि रावत उपस्थित रहे।

READ MORE

ये भी पढ़ें  मानसून से पहले सरकार की तैयारी...कैबिनेट मंत्री ने की समीक्षा, कहा-समय पर पूरे हों कार्य

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button