Uttarakhand

नशे में टल्ली हो गए थानाध्यक्ष, फिर किया ये कारनामा…. चला SSP का चाबुक

नशे में टल्ली हो गए थानाध्यक्ष, फिर किया ये कारनामा.... चला SSP का चाबुक

देहरादून, 2 अक्टूबर 2025:

देहरादून के राजपुर क्षेत्र से एक बड़ा और चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां थानाध्यक्ष राजपुर शैंकी सिंह नशे की हालत में लापरवाही से वाहन चलाते हुए कई गाड़ियों से टकरा गए। इस दौरान उनके द्वारा की गई बदसलूकी का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया।

वीडियो सामने आने के बाद एसएसपी देहरादून ने तुरंत संज्ञान लेते हुए आरोपी थानाध्यक्ष को न केवल तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया, बल्कि उनके खिलाफ थाना राजपुर में मुकदमा भी दर्ज कराया।

ये भी पढ़ें:

एसएसपी देहरादून ने स्पष्ट कहा कि कानून सबके लिए समान है। चाहे अपराधी आम नागरिक हो या फिर कोई पुलिसकर्मी, दोषी पाए जाने पर उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Advertisement

घटना के बाद कालसी थानाध्यक्ष दीपक धारीवाल को नए थानाध्यक्ष राजपुर के रूप में नियुक्त किया गया है। साथ ही एसएसपी ने एसपी सिटी देहरादून को पूरे मामले की गहन जांच के निर्देश दिए हैं।

जांच में आरोपी पुलिसकर्मी का मेडिकल परीक्षण कराने, मौके की सीसीटीवी फुटेज, फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी इकट्ठा करने के निर्देश भी दिए गए हैं, ताकि किसी भी तरह की चूक न हो और निष्पक्ष कार्रवाई की जा सके।

ये भी पढ़ें  अवैध निर्माण पर MDDA का एक्शन, देहरादून-ऋषिकेश में दो व्यावसायिक बिल्डिंग सील

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link