Uttarakhand

कैबिनेट मंत्री ने जानी मसूरी के विकास कार्यों की हकीकत…जानिए किस बात पर दिया जोर

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कैंप कार्यालय में सिंचाई विभाग के अधिकारियों के साथ की बैठक, मसूरी विधानसभा क्षेत्र के विकास कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश

राजकिशोर तिवारी

देहरादून, 15 मई 2026:

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने शुक्रवार को कैंप कार्यालय में सिंचाई विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने मसूरी विधानसभा क्षेत्र में संचालित विकास कार्यों की प्रगति की जानकारी ली। मंत्री ने कहा कि मसूरी विधानसभा क्षेत्र में चल रहे सभी विकास एवं निर्माण कार्य तय समयसीमा में पूरे किए जाएं।

उन्होंने विशेष रूप से लंबित परियोजनाओं को प्राथमिकता के आधार पर तेजी से पूरा करने पर जोर दिया। मुख्यमंत्री की घोषणाओं के अंतर्गत प्रस्तावित विकास कार्यों के शीघ्र इस्टीमेट तैयार करने के भी निर्देश दिए गए।

ये भी पढ़ें:

मंत्री ने ब्रजलोक कॉलोनी, दून विहार, गल्जवाड़ी इंद्रानगर, जैंतनवाला, चंद्रोटी, गुनियाल गांव और गजियावाला क्षेत्रों में जल निकासी, सुरक्षा दीवारों, आरसीसी पाइप व बाढ़ सुरक्षा से संबंधित कार्यों को जल्द स्वीकृति दिलाकर समयबद्ध ढंग से पूर्ण करने के निर्देश दिए।

गणेश जोशी ने कहा कि जिन परियोजनाओं को शासन स्तर से स्वीकृति मिल चुकी है, उनका कार्य तत्काल शुरू किया जाए, ताकि जनता को जल्द राहत मिल सके। बैठक में संतला देवी क्षेत्र में प्रस्तावित झील निर्माण परियोजना की भी समीक्षा की गई। मंत्री ने अधिकारियों को परियोजना से संबंधित सभी कागजी औपचारिकताएं शीघ्र पूरी कर निर्माण कार्य समय पर प्रारंभ करने का निर्देश दिया।

बैठक में पार्षद भूपेंद्र कठैत, प्रमुख अभियंता सुभाष चंद्र, मुख्य अभियंता शंकर कुमार साहा, अधीक्षण अभियंता संजय राज, अधिशासी अभियंता दीक्षांत आदि उपस्थित रहे।

READ MORE 

ये भी पढ़ें  उत्तराखंड में कांवड़ यात्रा : खाद्य व औषधि प्रतिष्ठानों की सख्त निगरानी, कांवड़ियों की हर सुविधा का ध्यान

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button