Uttarakhand

उत्तराखंड : सीएम धामी ने दी शहीद राज्य आन्दोलनकारियों को श्रद्धांजलि

उत्तराखंड : सीएम धामी ने दी शहीद राज्य आन्दोलनकारियों को श्रद्धांजलि

देहरादून, 2 अक्टूबर 2025:

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को देहरादून स्थित शहीद स्थल, कचहरी परिसर में राज्य ् आन्दोलनकारी शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। मुख्यमंत्री ने शहीदों के चित्रों पर पुष्प अर्पित कर उनके अदम्य साहस और सर्वोच्च बलिदान को नमन किया।

इस अवसर पर सीएम धामी ने कहा कि आन्दोलनकारियों के संघर्ष और बलिदान की बदौलत ही उत्तराखंड राज्य का निर्माण संभव हो पाया है। उन्होंने विश्वास दिलाया कि राज्य सरकार आन्दोलनकारियों और शहीदों के परिजनों के कल्याण के लिए निरंतर प्रतिबद्ध है। उनके सम्मान और अधिकारों की रक्षा के लिए हर संभव प्रयास करती रहेगी।

ये भी पढ़ें:

सीएम ने कहा कि शहीदों के सपनों के अनुरूप एक समृद्ध और आत्मनिर्भर उत्तराखंड का निर्माण ही उनके प्रति हमारी सच्ची श्रद्धांजलि होगी। कार्यक्रम में राज्य आंदोलनकारी और जिला प्रशासन के अधिकारी भी उपस्थित रहे।

Advertisement

ये भी पढ़ें  जॉन अब्राहम की 'द डिप्लोमैट' ने पहले तीन दिनों में कुल 13.30 करोड़ रुपये की कमाई की, तीसरे दिन भी रहा शानदार प्रदर्शन

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link