Uttarakhand

हरीश रावत से मिले सीएम धामी.. सियासत में दिखा अपनापन, दिया ये खास तोहफा

देहरादून में हुई पूर्व सीएम से मुलाकात, अपने खेत मे उपजा चावल भेंटकर उत्तराखंड की खेती और परंपरा का दिया संदेश

योगेंद्र मलिक

देहरादून, 31 जनवरी 2026:

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून की डिफेंस कॉलोनी स्थित आवास पर पूर्व मुख्यमंत्री और वरिष्ठ नेता हरीश रावत से मुलाकात की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने उनका हालचाल जाना और उनके अच्छे स्वास्थ्य व लंबी उम्र की कामना की।

मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री धामी अपने खेत में उपजाया गया चावल भेंट के रूप में लेकर पहुंचे।
मुख्यमंत्री ने कहा कि खेत में पैदा हुआ यह चावल राज्य की कृषि परंपरा और किसान की मेहनत की पहचान है। स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने और किसानों के प्रति सम्मान जताने का यह एक छोटा सा प्रयास है।

ये भी पढ़ें:

हरीश रावत ने मुख्यमंत्री के इस स्नेहिल व्यवहार और आत्मीय भेंट के लिए आभार जताया। उन्होंने कहा कि यह भेंट राजनीति में आपसी सम्मान, सद्भाव और शिष्टाचार का अच्छा उदाहरण है।

Advertisement

ये भी पढ़ें  गांधी बस्ती पर बुलडोजर की आहट, कांग्रेस का हल्ला बोल... गलत चिन्हीकरण बंद करो

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link