Uttarakhand

देहरादून में खुलेगा IIM Kashipur का नया कैंपस, मुख्य सचिव बोले- छात्रों के सपने होंगे साकार

आनंद बर्द्धन ने किया भूमि पूजन, कहा- उत्तराखंड के युवाओं में प्रतिभा की कोई कमी नहीं, उनको बेहतर शिक्षा के अवसर उपलब्ध कराए जाएं, अब दूसरे शहरों की ओर जाना भी कम होगा

राजकिशोर तिवारी

देहरादून, 23 सितंबर 2026ः

उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में अब युवाओं को उच्चस्तरीय मैनेजमेंट शिक्षा के लिए बेहतर अवसर मिलेंगे। बुधवार को मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने भारतीय प्रबंध संस्थान काशीपुर (IIM Kashipur) के प्रस्तावित देहरादून कैंपस का भूमि पूजन किया। कैंपस खुलने से प्रदेश के साथ ही आसपास के क्षेत्रों के छात्रों को मैनेजमेंट से जुड़े विभिन्न पाठ्यक्रमों में अध्ययन की सुविधा अपने ही क्षेत्र में उपलब्ध हो सकेगी। भूमि पूजन कार्यक्रम के दौरान मुख्य सचिव ने देहरादून में IIM काशीपुर का कैंपस स्थापित होने पर खुशी जताई।
iim-kashipur-dehradun-new-campus-bhumi-pujan-anand-bardhan (2)

मुख्य सचिव ने कहा कि इससे छात्रो को मैनेजमेंट के क्षेत्र में उच्च गुणवत्ता की शिक्षा हासिल करने के बेहतर अवसर प्राप्त होंगे। उन्होंने कहा कि उच्चस्तरीय शैक्षणिक संस्थान की उपलब्धता से युवाओं को अपनी प्रतिभा और क्षमताओं को विकसित करने के साथ ही नए अवसरों का लाभ उठाने में मदद मिलेगी। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड के युवाओं में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है। जरूरत इस बात की है कि उन्हें गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और अपनी क्षमता को निखारने के पर्याप्त अवसर उपलब्ध कराए जाएं। देहरादून में IIM काशीपुर का कैंपस इस दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।

ये भी पढ़ें:

उन्होंने कहा कि स्थानीय स्तर पर उच्च गुणवत्ता वाले प्रबंधन शिक्षा संस्थान की उपलब्धता से छात्रों को दूसरे शहरों की ओर जाने की आवश्यकता कम होगी और उन्हें अपने क्षेत्र में ही बेहतर शैक्षणिक अवसर मिल सकेंगे। कार्यक्रम में IIM काशीपुर के निदेशक प्रो. नीरज द्विवेदी, कार्यदायी संस्था CPWD देहरादून के मुख्य अभियंता देवेंद्र प्रकाश सहित संबंधित विभागों व IIM काशीपुर के अधिकारी मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें  उत्तराखंड : बादल फटने से तबाही... रुद्रप्रयाग, चमोली, टिहरी में भारी क्षति, जनजीवन अस्त-व्यस्त

Anurag Chaturvedi

अनुराग चतुर्वेदी पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता, लेखन और संपादन के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। उन्होंने विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हुए खबरों को निष्पक्षता और गहराई के साथ जनता के सामने रखा है।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link