Lucknow City

Lucknow News: एक को बचाने सई नदी में कूदे दो, तीनों युवकों की डूबकर मौत, 19 घंटे बाद मिले शव

गणेश प्रतिमा विसर्जन के दौरान लखनऊ के मोहनलालगंज क्षेत्र में हुआ हादसा, रातभर एसडीआरएफ और स्थानीय गोताखोरों ने चलाया सर्च ऑपरेशन, सिसेंडी गांव में पसरा मातम, घरों के चूल्हे तक नहीं जले

एमएम खान

मोहनलालगंज (लखनऊ), 23 सितंबर 2026:

यूपी की राजधानी लखनऊ के मोहनलालगंज क्षेत्र  के जबरैला पुल के पास सई नदी में गणेश प्रतिमा विसर्जन के दौरान मंगलवार शाम डूबे तीन युवकों बचाया नहीं जा सका। करीब 19 घंटे की तलाश के बाद उनके शव मिले। एसडीआरएफ और गंगा घाट से बुलाए गए गोताखोरों ने 3 किलोमीटर के दायरे में सर्च ऑपरेशन चलाकर तीनों शवों को नदी से निकाला। इस हादसे के बाद सिसेंडी गांव में मातम पसरा है। मंगलवार शाम से कई घरों के चूल्हे तक नहीं जले।

सिसेंडी गांव से सैकड़ों श्रद्धालु पूजा के बाद करीब पांच किलोमीटर दूर जबरैला पुल पर गणेश प्रतिमा विसर्जन के लिए पहुंचे थे। विसर्जन के दौरान धीरज (35) अचानक गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे। उन्हें बचाने के लिए हरिप्रसाद (40) नदी में कूदे लेकिन वह भी डूबने लगे। इसी बीच प्रमोद (22) ने भी उन्हें बचाने के लिए नदी में छलांग लगा दी। कुछ ही पलों में तीनों गहरे पानी में समा गए। मौके पर चीख-पुकार मच गई और ग्रामीणों ने बचाव की कोशिश शुरू की।

ये भी पढ़ें:

सूचना मिलते ही मोहनलालगंज पुलिस के साथ डीसीपी दक्षिणी मो. मुश्ताक, एडीसीपी रल्लापल्ली वसंथ कुमार, एडीएम राकेश सिंह और एसडीएम आकाश सिंह मौके पर पहुंचे। एसडीआरएफ की दो टीमों ने रातभर सर्च ऑपरेशन चलाया लेकिन अंधेरा होने के कारण सफलता नहीं मिली। दरोगा रितेश सचान समेत करीब 20 पुलिसकर्मी और छह स्थानीय गोताखोर भी तलाश में जुटे रहे।
lucknow-news-mohanlalganj-sai-river-visarjan-drowning-accident (2)

बुधवार सुबह दोबारा अभियान शुरू हुआ। करीब 14 घंटे बाद गंगा घाट से आए गोताखोरों ने पहला शव धीरज का बरामद किया। कुछ देर बाद एसडीआरएफ ने हरिप्रसाद का शव निकाला। सुबह 11:45 बजे जबरैला पुल से करीब तीन किलोमीटर दूर प्रमोद का शव भी मिल गया।

मजदूरी से चलता था घर, दो की पत्नियां गर्भवती

तीनों युवक मजदूरी कर अपने परिवारों का पालन-पोषण करते थे। हरिप्रसाद की पत्नी श्यामावती गर्भवती हैं। उनके 12 वर्षीय बेटे निहाल और 10 वर्षीय बेटी निहालिका हैं। धीरज की पत्नी अनीता भी गर्भवती हैं। प्रमोद हीरा खेड़ा मजरा, सिसेंडी के रहने वाले थे। परिजन रातभर नदी किनारे अपनों के जीवित बचने की उम्मीद में बैठे रहे। शव मिलने के बाद परिवारों में चीख-पुकार मच गई।
lucknow-news-mohanlalganj-sai-river-visarjan-drowning-accident (3)

तीनों परिवारों को चार-चार लाख की मदद

जिला प्रशासन ने तीनों मृतकों के परिवारों को चार-चार लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने की बात कही है। इसकी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।लेखपालों समेत राजस्व टीम को परिवारों की जरूरी मदद के लिए लगाया गया है।

ये भी पढ़ें  CM योगी की मां पर टिप्पणी से लखनऊ में उबाल, हजरतगंज में बिहार के मौलाना का फूंका पुतला

Rakesh Kumar Verma

राकेश कुमार वर्मा एक वरिष्ठ पत्रकार हैं। इन्हें मीडिया जगत में लगभग 31 वर्षों का व्यापक और समृद्ध अनुभव है। इन्होंने प्रिंट और डिजिटल दोनों ही माध्यमों में कार्य करते हुए अपनी मजबूत और प्रभावशाली उपस्थिति दर्ज कराई है। यूपी की राजधानी लखनऊ में स्वतंत्र भारत, राष्ट्रीय सहारा, जनसत्ता एक्सप्रेस,… More »

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link