Uttarakhand

GST को लेकर कारोबारियों ने खोला समस्याओं का पिटारा, देहरादून में अधिकारियों से सीधा संवाद

कुमाऊं-गढ़वाल के व्यापारियों, उद्योग प्रतिनिधियों, CA और कर अधिवक्ताओं ने रखीं व्यावहारिक दिक्कतें, स्थानीय समस्याओं के जल्द समाधान का भरोसा, CBIC सदस्य योगेंद्र गर्ग की देखरेख दो दिन चली समीक्षा बैठक

देहरादून, 8 सितंबर 2026:

उत्तराखंड के देहरादून में केंद्रीय वस्तु एवं सेवा कर (CGST) आयुक्तालय की समीक्षा बैठक के साथ GST संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। समीक्षा के दौरान करदाताओं को मिलने वाली सुविधाओं को बेहतर बनाने पर जोर दिया गया।

शिकायतों के जल्द निस्तारण पर जोर

बैठक में केंद्रीय अप्रत्यक्ष कर एवं सीमा शुल्क बोर्ड (CBIC) के सदस्य योगेंद्र गर्ग ने मेरठ जोन के तहत आने वाले आयुक्तालयों के राजस्व व प्रशासनिक कामकाज की समीक्षा की। इस दौरान करदाताओं को मिलने वाली सुविधाओं को बेहतर बनाने पर जोर दिया गया। अधिकारियों को कारोबारियों की शिकायतों का तय समय में निस्तारण करने के निर्देश दिए गए। मंडलों व रेंजों के पुनर्गठन, कर्मचारियों के काम के संतुलन समेत स्थापना से जुड़े अहम मामलों पर भी चर्चा हुई।

ये भी पढ़ें:

कारोबारियों ने सामने रखीं समस्याएं

GST संवाद में उत्तराखंड के कुमाऊं व गढ़वाल क्षेत्र से व्यापार व उद्योग जगत के प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया। चार्टर्ड अकाउंटेंट्स व कर अधिवक्ताओं ने भी अपनी बात रखी। कारोबारियों ने GST से जुड़े रोजमर्रा के कामकाज में सामने आने वाली व्यावहारिक दिक्कतों व सुझावों को अधिकारियों के सामने रखा।

स्थानीय मुद्दों पर समाधान का भरोसा, नियमित होगा GST संवाद

योगेंद्र गर्ग ने व्यापारिक प्रतिनिधियों की समस्याओं को सुना। स्थानीय स्तर पर हल होने वाले मामलों के समाधान का भरोसा दिया गया। नीतिगत मामलों से जुड़े सुझावों को CBIC बोर्ड व वित्त मंत्रालय के सामने विचार के लिए भेजने की बात भी कही गई। बैठक में कहा गया कि ऐसे GST संवाद करदाताओं व कर प्रशासन के बीच सीधा संपर्क मजबूत करने में मदद करते हैं। कारोबारियों की समस्याओं को समझने, GST व्यवस्था को ज्यादा पारदर्शी व आसान बनाने के लिए इस तरह के कार्यक्रम आगे भी आयोजित किए जाने की बात कही गई।

समीक्षा बैठक में शामिल हुए ये अफसर

कार्यक्रम में सीमा शुल्क व CGST जोन मेरठ के मुख्य आयुक्त नीतीश कुमार सिन्हा, CGST आयुक्तालय देहरादून के आयुक्त अशोक कुमार पाण्डे, ऑडिट आयुक्त नीलेश कुमार गुप्ता, अपील आयुक्त अनिल चौधरी समेत मेरठ जोन के विभिन्न आयुक्तालयों के प्रधान आयुक्त, आयुक्त व वरिष्ठ अधिकारी शामिल हुए।

ये भी पढ़ें  UP : पुराने वाहनों पर ब्रेक, 1.95 लाख से ज्यादा Vehicle Scrap, रोड सेफ्टी संग रोजगार को भी मिली रफ्तार

Anand Sharma

आनंद शर्मा 30 वर्ष से अधिक समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। ‘राष्ट्रीय सहारा’ व ‘हिंदुस्तान’ दैनिक समाचार पत्र में फील्ड रिपोर्टिंग के साथ सम्पादन का काम भी चलता रहा। जिला स्तर पर संवाददाता और ब्यूरो प्रमुख के रूप में लंबे समय तक सक्रिय रहे। इस दौरान विख्यात… More »

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button