Lucknow City

लखनऊ : नगराम में मां के जयकारों के बीच निकली यात्रा…श्रद्धा से देवी प्रतिमाओं का विसर्जन

लखनऊ : नगराम में मां के जयकारों के बीच निकली यात्रा...श्रद्धा से देवी प्रतिमाओं का विसर्जन

मोईन खान

लखनऊ, 2 अक्टूबर 2025 :

यूपी की राजधानी लखनऊ के नगराम क्षेत्र के बलसिंह खेड़ा गांव में माता रानी के जयकारों से माहौल गूंज उठा। देवी प्रतिमाओं की पूजा-अर्चना के बाद श्रद्धालुओं ने भक्ति भाव से मां दुर्गा और अन्य देव प्रतिमाओं का विसर्जन किया।

ये भी पढ़ें:

गांव से लेकर इंदिरा नहर तक शोभायात्रा धूमधाम से निकाली गई। इस दौरान बड़ी संख्या में भक्तों ने भाग लिया और पूरे रास्ते जयकारों से वातावरण को भक्तिमय बना दिया। आयोजक लालबाबू, विजय वर्मा और दुर्गेश ने बताया कि नवरात्र के पहले दिन गांव में देवी मंडप सजाया गया था, जहां मां दुर्गा समेत विभिन्न देवी-देवताओं की प्रतिमाएं स्थापित की गईं। नौ दिनों तक गांव में श्रद्धा और उत्साह के साथ पूजन-अर्चन का आयोजन हुआ।

Advertisement

अष्टमी को नगराम की लक्ष्मी झांकी ग्रुप द्वारा जागरण और झांकियों का आयोजन किया गया। भजन गायक सोनू हरि की प्रस्तुतियों ने श्रद्धालुओं को झूमने पर मजबूर कर दिया। विसर्जन के बाद हलवा-चने का भोग लगाया गया और श्रद्धालुओं को प्रसाद का वितरण किया गया।

ये भी पढ़ें  लखनऊ के 7 रास्तों पर दिखेगी UP की 'दिव्य' झलक : संगम से शौर्य तक, अब भव्य द्वारों से होगा स्वागत!

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link